जयपुर में 11 कलाकारों ने जॉइन की पार्टी, बोले- 2014 से पहले विदेशों में लाइनों में खड़े रखते थे जयपुर। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में पाटीग्रहण संस्कार आरंभ है। इसमें कई नेताओं के साथ ही नामी कलाकार भी भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इसी क्रम में आज जयपुर में पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट, पद्मश्री कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा समेत 8 पद्म अवॉर्डी ने भाजपा का दामन थाम लिया। डूंगरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुशील जैन, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव रूपेश कांत व्यास समेत 12 से ज्यादा लोगों ने भी सदस्यता ग्रहण की। मशहूर कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा ने कहा कि देश में मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाएं और बेटियां सम्मान से आगे बढ़ रही है। इसे देखकर बीजेपी में आने का फैसला किया है। मैं चाहती हूं कि और भी लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो, ताकि देश का विकास हो सके। पंडित विश्व मोहन भट्ट ने कहा- आज हम सभी कलाकार मोदी जी की सांस्कृतिक और राष्ट्रवाद की विचारधारा देखकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। हम लोग यहां चुनाव लड़ने के लिए नहीं आए हैं। हम चाहते हैं कि 2047 तक भारत विकसित प्रदेश बन जाए। इसलिए हम सब बीजेपी का समर्थन करते हैं। ताकि फिर देश में मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बने। पद्मश्री राम किशोर डेरेवाला ने कहा कि 2014 से पहले जब हम विदेश जाते थे। हमें अलग निगाहों से देखा जाता था। हमें लाइनों में इंतजार करना पड़ता था। मोदी सरकार बनने के बाद विदेश में भारत का सम्मान बढ़ गया है। इसके बाद हमारा एयरपोर्ट पर भी स्वागत होता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 4000 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा सोना लूटने वाली ईरानी गैंग का सरगना जयपुर से मुंबई-पुणे सहित कई शहरों का किराया हुआ कम:पैसेंजर घटने से एयरलाइंस कंपनियों ने टिकट किया सस्ता