कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। नगर के सोमेश्वर महादेव मंदिर शिखर पर भव्य ध्वजारोहण और प्रभु के दिव्य दर्शन कार्यक्रम संत श्री दिग्विजय राम जी महाराज की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।स्थानीय आदर्श कॉलोनी एसडीएंम ऑफिस के पीछे स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर के प्रथम पाटोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रम मे संत श्री दिग्विजय राम जी महाराज ने पुर्ण विधि विधान से शिखर ध्वजा की पूजा अर्चना सम्पन्न कर धर्म ध्वजा को फहराया । संत श्री ने उपस्थित सैकड़ो भक्तो को श्री सोमेश्वर महादेव की सुसज्जित प्रतिमा के दिव्य दर्शन करते हुए अपने उद्बोधन मे आज के भौतिकवाद की चकाचौंध मे दौड़ते प्राणी को अपनी मानसिक शांति के लिए आद्यात्म का मार्ग को चुनते हुए अपने अशांत मन को प्रशांत करने के लिए सदैव प्रभु दर्शन करने पर बल देते हुए क्षेत्रवासियो को मंदिर के सुन्दर निर्माण के लिए बधाई दी। बड़ी तादात मे नगर सहित आस पास के श्रद्धांलुओं ने भगवान भोलेनाथ और श्री बजरंगबलि प्रतिमा की आंगी के दर्शन किये इस अवसर पर धर्मवलम्बियो ने मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट के साथ भगवान को छपन्न भोग भी अर्पण किया। कार्यक्रम से पूर्व मंदिर से जुड़े गणमान्यो ने संत श्री की भव्य अगवानी कर चरण वंदना कर भावभीना स्वागत अभिनंदन किया। बड़ी संख्या मे उपस्थित श्रद्धांलूजनो ने दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और भगवान के प्रति अपनी निष्ठा और श्रद्धा परिलक्षित की।कविता पारख Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बसंत पंचमी पर नामदेव समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा,भाजपा पदाधिकारियों सहित नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर किया शोभा यात्रा का अभिनंदन शिक्षा निदेशालय पर दिया मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना, मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों/कर्मचारियों के पदस्थापन आनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से करने की मांग