24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। पाकिस्तान में लगातार गधों की तादाद बढ़ती जा रही है। पाक सरकार ने कल जो देश का आर्थिक सर्वे पेश किया था उसमें बताया गया कि देश में गधों की संख्या बढ़कर 59 लाख हो गई है। सरकार ने बताया कि यही संख्या 2022 में 58 लाख थी। एक साल के दौरान ही गधों की संख्या एक लाख बढ़ी है। वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने संसद में बताया है कि देश में लगातार मवेशियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने ने बताया कि देश में अभी 5 करोड़ मवेशी है, 4 करोड़ भैंस, 3 करोड़ भेड़ और 8 करोड़ बकरी है, जिसमें से सबसे ज्यादा गधों की संख्या बढ़ी है। पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल कहा था कि वे अब गधों की बिक्री से फॉरेन रिजर्व हासिल करेंगे। पाकिस्तान की कैबिनेट ने गधों की खाल समेत मवेशियों और डेयरी उत्पादों के चीन निर्यात को मंजूरी भी दी थी। पाकिस्तान में 80 लाख लोग पशुपालन का काम करते हैं। चीन को गधों निर्यात किया जाता हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 9 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे बचने के लिए पाकिस्तान सरकार ने लोगों से गधे पालने की अपील की थी। सरकार इन गधों को चीन को बेच रही है। दुनिया में सबसे ज्यादा गधे चीन निर्यात करता है। वहीं, पाकिस्तान तीसरा नंबर पर आता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डाक्टरों को सलाम : जापान से खून मंगाकर नामुमकिन को मुमकिन बनाया, गर्भ में पल रहे बच्चे को दी जिंदगी, भारत में उपलब्ध था सिर्फ एक डोनर मगर उसने ओ-डी फेनोटाइप खून देने से कर दिया था मना 24 News Update 13 06 2024 Epaper- 103