24 न्यूज अपडेट उदयपुर। शहर के एक जाने-माने कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर ने उदयपुर परिवहन विभाग के गार्ड पर दुर्व्यवहार की शिकायत सुखेर थाने में दर्ज करवाई है। आरोप है कि कार सवार महिला प्रोफेसर से गार्ड ने दुर्व्यवहार किया व कार में जबरन घुसकर धमकाते हुए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर महिला प्रोफेसर के विश्वविद्यालय पहुंच गया गार्ड। महिला प्रोफेसर की ओर से डाक्टरों वाले कॉलेज के प्रबंधन ने सुखेर थाना पुलिस को परिवाद दिया है जिसकी जांच हो रही है। मामला बढ़ता देख गार्ड ने मौके पर ही परिवहन विभाग के अधिकारियों को बुलाया। पूरे मामले को लेकर नेमीचंद पारीक, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी उदयपुर से वार्ता की गई तो उन्होंने इस तरह की घटना की जानकारी नहीं होना बताया और अधिकारी ने कहा की अगर मामला पुलिस में दर्ज हुआ है तो पुलिस की जांच में सामने आ जाएगा। बताया जा रहा है कि टैक्सी हायर कर महिला प्रोफेसर डॉक्टरी पढ़ाई वाले कॉलेज जा रही थी। रास्ते में परिवहन विभाग का दस्ता खड़ा था जिसने वाहन को रोक कर कागज की जांच की। टैक्स बकाया होने पर 16 हजार का चालान बनाया। इसके बाद कार में महिला प्रोफेसर होने पर उन्हें छोड़ने के लिए उसी कार में गार्ड सवार हो गया। आरोप है कि इस गार्ड ने रास्ते में महिला प्रोफेसर से शालीनता से बर्ताव नहीं किया और कथित तौर पर राशि की मांग की। इसके बाद जब प्रोफेसर को कॉलेज छोड़ा तो हंगामा हो गया व परिवाद दर्ज करवाया गया। यह भी आरोप लगाया गया कि प्रोफेसर को छोड़ने आखिर महिला गार्ड साथ क्यों नहीं गई। मामला हाई प्रोफाइल होने से फिलहाल पुलिस और परिवहन विभाग दोनों कुछ भी कहने से बच रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पटना साहिब गुरुद्वारा में लंगर सेवा करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसींद के 4 लोग गुजरात के दांडी बीच पर डूबे:पिकनिक मनाने गए कारोबारी की पत्नी, दो बेटे और भांजी के शव मिले