24 न्यूज अपडेट आसींद (भीलवाड़ा). गुजरात में छुटि्टयां मनाने गए राजस्थान के एक परिवार के 4 लोग रविवार को अरब सागर में डूब गए। सोमवार सुबह 10.45 बजे तक चले रेस्क्यू अभियान में मां और दो बेटों समेत चार लोगों के शव बरामद हो गए। समुद्र में कुल 7 लोग डूबे थे, इनमें से तीन को स्थानीय पुलिस और कोस्ट गार्ड ने बचा लिया था। जानकारी के अनुसार- भीलवाड़ा में आसींद थाना इलाके के लाछूड़ा गांव निवासी गोपाल राजपूत (40) गुजरात के नवसारी जिले में रहकर दुकान चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा युवराज (20) भीलवाड़ा के आसींद थाना इलाके के गांव लाछूड़ा में दादी व चाचा के पास रहता था। जबकि छोटा बेटा देशराज (18) पिता के साथ गुजरात में रहता था। युवराज ने हाल में 12वीं की परीक्षा दी थी। इसके बाद वह छुट्टियां बिताने के लिए 15 दिन पहले अपनी फुफेरी बहन दुर्गा (17) निवासी दूधिया (आसींद, भीलवाड़ा) को लेकर गुजरात अपने पिता के पास गया था। रविवार को अवकाश के दिन गोपाल अपनी पत्नी सुशीला (35), दोनों बेटों युवराज, देशराज और भांजी दुर्गा को लेकर नवसारी के दांडी बीच पर पिकनिक मनाने गए थे।दोपहर में समुद्र में ज्वार की ऊंची लहर में युवराज, देशराज, सुशीला, दुर्गा और तीन अन्य लोग बह गए। कोस्ट गार्ड ने तुरंत 3 लोगों को बचा लिया। गोपाल के दोनों बेटे, पत्नी और भांजी समुद्र में डूब गए। आसींद (भीलवाड़ा) के लाछूडा सरपंच पति ताराचंद मेवाड़ा ने बताया- हमें रविवार शाम 6 बजे नवसारी पुलिस से सूचना मिली थी कि समुद्र में जाने से चार लोग लापता हो गए। वे लाछुड़ा और दूधिया के रहने वाले हैं। रात तक उनके शव नहीं मिले थे। सोमवार सुबह जल्दी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सुबह 4 बजे गोपाल सिंह की पत्नी सुशीला, सुबह 8 बजे देशराज, करीब 9 बजे बड़े बेटे युवराज और पौने 11 बजे भांजी दुर्गा के शव निकाले गए। कोस्ट गार्ड ने समुद्र में डूबे दो अन्य परिवारों के विपुलभाई ईश्वरभाई हलपति, राकेश और आतिश नाम के तीन लोगों को बचा लिया था। दांडी के पूर्व सरपंच परिमल पटेल से मिली जानकारी के अनुसार- अचानक समुद्र में हाई टाइड (ज्वार) आ गया। पर्यटकों को भागने का मौका नहीं मिला। हादसे का शिकार हुए सभी लोग तट के अंदर जाकर नहा रहे थे। चार लोगों के डूबने के बाद बीच पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर तैराक इन्हें बचाने दौड़े। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन शव दूसरे दिन सुबह निकाले जा सके। फायर ब्रिगेड और स्थानीय तैराक रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन चलाकर शव बाहर निकाले। हादसे के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से अन्य पर्यटकों को समुद्र तट से हटा दिया है। सूचना मिलते ही नवसारी जिला कलेक्टर भी दांडी बीच पर पहुंच गए थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation परिवहन विभाग के गार्ड पर महिला प्रोफेसर से अभद्रता का आरोप, कॉलेज प्रशासन ने दिया परिवाद Next Post