24 न्यूज अपडेट उदयपुर। आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न एवं प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं कांग्रेस मीडिया सेंटर के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर दीप प्रज्वलित कर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। शर्मा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि 1950 में भारत का संविधान लागू होने के बाद पंडित नेहरू ने देश में वृहद स्तर पर आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक सुधारों हेतु विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने योजना आयोग का गठन किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और पंचवर्षीय एवं अनेक बहुउद्देशीय योजनाओं का शुभारंभ कर देश को विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में एक नये युग की शुरूआत हुई। नेहरू ने शांति एवं अहिंसा के सिद्धांतों पर चलते हुए भारत की विदेश नीति के विकास में एक अहम भूमिका निभायी। नेहरू ने अपने कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु करना उन Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंतर्राष्ट्रीय हॉकर्स दिवस पर जनसुनवाई में सामने आई स्ट्रीट वेंडरों की असहनीय पीड़ा संभागीय आयुक्त और कलक्टर ने किया एमबी अस्पताल का निरीक्षण