Site icon 24 News Update

पंडित नेहरू ने दिया राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव : पंकज शर्मा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न एवं प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं कांग्रेस मीडिया सेंटर के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर दीप प्रज्वलित कर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। शर्मा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि 1950 में भारत का संविधान लागू होने के बाद पंडित नेहरू ने देश में वृहद स्तर पर आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक सुधारों हेतु विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने योजना आयोग का गठन किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और पंचवर्षीय एवं अनेक बहुउद्देशीय योजनाओं का शुभारंभ कर देश को विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में एक नये युग की शुरूआत हुई। नेहरू ने शांति एवं अहिंसा के सिद्धांतों पर चलते हुए भारत की विदेश नीति के विकास में एक अहम भूमिका निभायी। नेहरू ने अपने कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु करना उन

Exit mobile version