कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के प्रयासों से राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मंत्री व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा बजट में निम्बाहेड़ा विधानसभा के कनेरा घाटा क्षेत्र के निम्बोदा में लघु सिंचाई परियोजना की घोषणा के साथ ही इसके निर्माण की क्रियान्विति शुरू हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक कृपलानी ने निम्बोदा क्षेत्र में 20 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली इस सिंचाई परियोजना के लिए उपयुक्त भूमि आवंटन के लिए विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।इस दौरान पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर,एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राधेश्याम जाट से बांध के स्थान की भौगोलिक स्थिति का अवलोकन कर चर्चा की।सहायक अभियंता राधेश्याम जाट ने बताया कि निम्बोदा लघु सिंचाई परियोजना बांध के निर्माण से निम्बोदा, गुंदारेल सहित आस पास की करीब 250 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई हो सकेगी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा निम्बोदा एवं गुंदारेल क्षेत्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आग्रह पर विधायक कृपलानी ने कहा कि इसका सर्वे करवाकर निर्माण करवाया जा रहा है, आगे बजट की कमी आने पर सरकार से और राशि स्वीकृत करवाई जाएगी। एईएन जाट ने बताया कि इस लघु सिंचाई परियोजना की डीपीआर तैयार करवाकर वित्तीय स्वीकृति के लिए विभाग को भेजी जाएगी, जहां से स्वीकृति जारी होते ही बांध निर्माण की प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सर्व सनातन समाज ने किया विरोध प्रदर्शन, उपखंड अधिकारी निंबाहेड़ा को सौंपा ज्ञापन हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सावा मंडल की बैठक आयोजित