कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। निम्बाहेडा सदर थाना पुलिस ने सदर निम्बाहेडा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों के खि़लाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 993.510 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित ट्रक कंटेनर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है ।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि समस्त थानाधिकारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वाले तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष निर्देश दिए गये है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) परबत सिह व वृत्ताधिकारी वृत्त निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के मार्गदर्शन में एवं थानाधिकारी संजय शर्मा पु.नि के निर्देशन में उदय लाल उपनिरीक्षक द्वारा जाप्ते सहित पुलिस थाने के सामने सरहद अहीरपुरा चित्तौड़गढ़- नीमच हाईवे पर नाकाबंदी की जा रही थी । नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक संदिग्ध कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस जाप्ते ने रुकवाने का प्रयास किया, जिस पर चालक ने कंटेनर को तेज गति से भगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस जाप्ते ने बड़ी मुश्किल से रोका । कंटेनर की नियमानुसार तलाशी ली तो कंटेनर में 43 काट्टों में भरा हुआ 993.510 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा मिला । पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडाचूरा सहित ट्रक कंटेनर को जब्त कर चालक जोधपुर जिले के बिरामी निवासी राजूराम पुत्र चिमनाराम जाट उम्र 46 साल को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है। कार्यवाही करने वाली टीम संजय शर्मा पु.नि थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा, उप निरीक्षक उदयलाल, सुन्दर पाल सउनि, कांस्टेबल सुरेन्द्र पाल , सुर्यभान, दयाराम, श्याम लाल, धर्मचन्द, जगदीश, सुरेश चन्द
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.