24 News Update चित्तौड़गढ़। जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच अवैध पिस्टल मय मैग्जीन बरामद की गईं। आरोपियों ने ट्रक चालक को धोखे में रखकर पिस्टलों को बैग व कपड़ों में छिपाकर लिफ्ट ली थी। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी राम सुमेर मीणा के निर्देशानुसार एएसआई सूरज कुमार और पुलिस टीम ने निम्बाहेड़ा बायपास हाईवे रोड पर सघन नाकाबंदी की।नाकाबंदी के दौरान नीमच की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। ट्रक रुकते ही खलासी साइड से दो व्यक्ति उतर कर भागने लगे, लेकिन कांस्टेबल रामकेश ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों संदिग्ध काफी घबराए हुए लगे, जिस पर उनकी तलाशी ली गई। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान अवतार सिंह पुत्र करनेल सिंह जट सिख (निवासी नगला, थाना गढ़शंकर, जिला होशियारपुर, पंजाब) और जसवीर ठाकुर पुत्र रणजिंदर सिंह राजपूत (निवासी चाकरोदा, थाना गढ़शंकर, जिला होशियारपुर, पंजाब) के रूप में हुई।तलाशी में अवतार सिंह के काले बैग से तीन पिस्टल, जबकि जसवीर ठाकुर की पैंट के अंदर और जेबों से दो पिस्टल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। कुल 5 अवैध पिस्टल मय मैग्जीन बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि मामले में गहन पूछताछ की जा रही है और हथियारों की खरीद-फरोख्त व सप्लायर गैंग के नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। वहीं, ट्रक चालक अर्जुन देव पुत्र दीवानचंद भाट (निवासी रावतसर, हनुमानगढ़) ने पूछताछ में बताया कि इन दोनों ने उसे धोखे में रख ट्रक में लिफ्ट ली थी। उसके पास या ट्रक में कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं पाई गई है।पुलिस टीम में शामिल रहे:हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह, कांस्टेबल रामचंद्र, हेमंत, रामकेश, राकेश, विजय सिंह, शिशुपाल, सुरेंद्र पाल, विक्रम और बहादुर सिंह। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दो दिवसीय मेवाड़-मालवा के दौरे पर रहे गृह मंत्री अमित शाह को विदा करने पहुंचे जनप्रतिनिधी नगर की बेटी ने आईआईएम रोहतक से एमबीए की डिग्री प्राप्त की