कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के द्वारा अपने पहले वर्ष में अपनी बजट में की गई विभिन्न जनकल्याणकारी घोषणाओं को तीव्र गति से लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणा के अनुसार निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में पांच नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों को खोले जाने की घोषणा की थी। इस पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की अनुशंसा पर निम्बाहेड़ा उपखण्ड में निम्बोदा क्षेत्र के रावलिया, बिनोता क्षेत्र में भागल, बाड़ी क्षेत्र में किशनपुरा ग्राम तथा शहरी क्षेत्र में अटल नगर सहित छोटीसादड़ी क्षेत्र में फतेह सिंह का खेड़ा में एक आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत की गई। शनिवार को इन सभी नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों का शुभारम्भ किया गया। निम्बाहेड़ा शहरी क्षेत्र की अटल नगर आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ पूर्व विधायक अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में मोली बंधन खोलकर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने आरम्भ में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। समारोह के आरम्भ में विभाग की कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का उपरना ओढाकर स्वागत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कहा कि स्थानीय विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। अटल नगर क्षेत्र में भी कई वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र की मांग को देखते हुए विधायक कृपलानी ने अनुशंसा कर नवीन आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत करवाकर आज इसका शुभारंभ किया गया। नवलखा ने कहा कि क्षेत्र में आने वाले दिनों में विधायक कृपलानी के नेतृत्व में चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य किए जाएंगे, जिसमें इस क्षेत्र के लिए जनता क्लिनिक की सौगात मिलने वाली है। नवीन आंगनबाड़ी केंद्र के शुभारम्भ कार्यक्रम को भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद अविनाश गोठवाल ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन महिला बाल एवं विकास विभाग की मधु जैन ने किया तथा आंगनबाड़ी केंद्र पर संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अतिथियों के द्वारा नवीन आंगनबाड़ी केंद्र पर नव प्रवेशित बच्चों का मंगल तिलक लगाकर एवं गणवेश भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता कमलेश शर्मा, ओमप्रकाश नाथ, भाजपा नगर मंत्री इंदिरा भाम्भी, सुधा बारिया, रागिनी आमेटा, राजकुमारी सहित महिला पर्यवेक्षक कौशल्या शर्मा, शबनम खान, मधु नाथ सहित सेक्टर निंबाहेड़ा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अटल नगर क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation केली विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत कौशल विकास सामग्री किट वितरीत जे. के. सीमेंट के गौरवशाली 50 वर्ष के कार्यक्रम में श्री नाथद्वारा मन्दिर के चिरंजीवी श्री विशाल बाबा पधारे