24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। उपखंड के पचायत समिति क्षेत्र के चरलिया ब्रह्मणान गांव में शनिवार को नहाते समय नदी में आए तेज बहाव में बह दो बालकों का सिविल डिफेंस व एसडीआरएफ के गोताखोरों ने सोमवार प्रातः ढूंढ निकाला, दो दिनों से तलाशी अभियान जारी था। तीसरे दिन सोमवार को करीब 1 किलोमीटर दूरी नदी में दोनों बालको का शव नदी की सतह पर आ गया था। षव को सिविल डिफेंस व एसडीआरएफ गोताखोरो एंव ग्रामीणजनों की सहायता से बहार निकाल कर दोनो मृतकों के शव को एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां नदी में डूबे बालकों के के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। दोनो षवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी दूरभाष के माध्यम से लगातार बालक के बारे में जानकारी ले रहे थें, वस्तुस्थिति की जानकारी से अवगत होकर दिषा निर्देष दे रहे है।ग्राम चरलिया बाहमण में षनिवार को ग्राम में कदमाली की नदी पर बने एनिकट पर नाहते समय नदी में मध्य प्रदेष में हुई बारिष के कारण अचानक पानी का तेज बहाव के चलते दो बालक नहाते समय फंस गए। जिन्हे निकालने काफी प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई इस दौरान दोनो बालक बह गए। दो दिनो तक सिविंल डिफेंस टीम व डीएसआरएफ टीम के सदस्यों द्वारा काफी नदी में खगांला गया । घटना स्थल पर दोनो बालको को दोनो टीमों ने काफी खोजबीन करने के बाद सोमवार सुबह साढे सात बजे सिविल डिफेंस व डीएसआरएफ टीम सदस्यों द्वारा तलाष षुरू की तभी घटना स्थल से करीब 400 मीटर की दुरी पर नदी की सतह पर दिखाई दिये गए। एसडीआरएफ की टीम व सिविल डिफेंस की टीम में गोताखोर राजकुमार भोई, कैलाश चन्द्र वैष्णव, रतनलाल भोई, रामलाल भोई, मुकेश भोई, नारायण कीर, रतन लाल भोई, भेरुलाल भोई आदि ने दोनो बालको को नदी से बहार निकाल कर मौके पर ग्रामीणजनों व सरपंच ,पटवारी की उपस्थिति में दोनो मृतक बालको की पहचान निम्बहेडा निवासी अंकित पिता कन्हैयालाल माली एम्र 17 साल व चिन्टु पिता बाबुलाल भील उम्र 16 साल के रूप में की गई। दोनो बालको के षवों को एम्बुलेंस की द्वारा जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां दोनो बालको का चिकित्सक टीम द्वारा पोस्टमार्टम करा कर षवों को परिजनों को सुपुर्द किया गया।जानकारी के अनुसार शनिवार को निंबाहेड़ा उपखंड के बांगरेड़ा मामादेव पंचायत के अंतर्गत आने वाले चरलिया ब्रह्मणान गांव में बहने वाली कदमाली नदी में 8 से 10 बच्चे नहाने गए थे। इनमें से कुछ बच्चे तो नदी के किनारे पर ही नहा रहे थे लेकिन तीन बालक नदी के बीचो-बीच जाकर नहाने लगे वही मध्य प्रदेश के नीमच में शुक्रवार रात्रि व शनिवार को हुई तेज बारिश से अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया एनीकट पर नहाते समय निंबाहेड़ा के कमधज नगर निवासी चिंटू पिता बाबूलाल भील और अंकित पिता कन्हैया लाल माली नदी के बीच ही फंस गए, ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का भी प्रयास किया लेकिन लगातार नदी का जलस्तर बढ़ रहा था, इसी बीच दोनों ही बालक तेज बहाव में बह गए सूचना के तुरंत सिविल डिफेंस की टीम ,प्रषासन ,थाना पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंची साथ ही स्थानीय विधायक श्रीचंद कृपलानी , पूर्व विधायक अषोक नवलखा ,पाटी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और दोनों ही बालकों को तलाशी अभियान के दौरान दिषा निर्देष देते रहे। दोनो गोताखोरो के टीम सदस्यों द्वारा काफी प्रयास किया लेकिन दो दिन तक कोई सफलता नहीं मिल पाई । षनिवार और रविवार शाम तक दोनों का पता नहीं चल पाया और सिविल डिफेंस की टीमएसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया और सर्च अभियान शुरू किया गया। रविवार को सांयकाल काफी अंधेरा होने से तलाशी अभियान रोका गया। रविवार शाम तक दोनों बालको का शव नहीं मिला।सोमवार प्रातः को जैसे ही सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम नदी के पास पहुंची तो घटनास्थल के 1 किलोमीटर दूर एक बालक का शव और उससे 100 मीटर दूर दूसरे बालक का शव नदी के सतह पर तैरता दिखाई दिया। जिसे सिविल डिफेंस के गोताखोरों ने बाहर निकाला मौके पर तहसीलदार गोपाल जिंनगर ,कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। दोनों बालकों के शव को एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय में मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई। इधर नदी में डूबे बालकों के के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। तलाशी अभियान के दौरान सिविल डिफेंस की टीम में गोताखोर राजकुमार भोई, कैलाश चन्द्र वैष्णव, रतनलाल भोई, रामलाल भोई, मुकेश भोई, नारायण कीर, रतन लाल भोई, भेरुलाल भोई आदि शामिल रहे।जिला चिकित्सालय में चिकित्सक टीम द्वारा पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपूर्द किये गए। मौके पर सरपंच राजेश धाकड़, तहसीलदार गोपाल जीनगर, पटवारी धर्मेंद्र चौधरी एवं प्रशासन के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद, पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी दूरभाष के माध्यम से लगातार बालक के बारे में जानकारी ले रहे थें, वस्तुस्थिति की जानकारी से अवगत होकर दिषा निर्देष दे रहे है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर विधायक कृपलानी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठकपंचायतवार भाजपा पदाधिकारियों को सौंपा सदस्य बनाने का लक्ष्य निम्बाहेड़ा प्रोपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने शर्मानवनिर्वाचित अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकारिणी का किया गठन