24 न्यूज अपडेट. जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री के निर्देशों पर चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत प्रदेशभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री इकबाल खान के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम ने मंगलवार को जयसिंहपुरा खोर इलाके में छापा मारकर नकली देशी घी बनाने की फैक्टी पकड़ी। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर दिल्ली रोड स्थित अफजल विहार कॉलोनी में पुलिस की मदद से एक मकान पर छापा मारा गया। यहां मोहम्मद अनीस नाम के व्यक्ति द्वारा मकान में भट्टियां आदि लगाकर वनस्पति तेलों में एसेंस मिलाकर विभिन्न ब्रांड का देशी घी बनाया जा रहा था। मौके पर ढेर सारा पैकिंग मैटेरियल और पैकिंग की आधुनिक मशीनें मिलीं। सरस, महान, कृष्णा, लोटस आदि ब्रांड का घी पैक किया जा रहा था। घी में बदबू आ रही थी। नकली घी का निर्माण कर उसे बाजार में खपाया जा रहा था। पूछताछ करने पर अनीस ने बताया की दिल्ली से पैकिंग मैटेरियल लाता है और वह नकली घी पैक कर जयपुर और आसपास के शहरों में सप्लाई कर देता है। मौके पर विभिन्न ब्रांडों का 1000 लीटर नकली घी पाया गया, जिसका सैंपल लेकर सीज किया गया। सरस के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। उनके द्वारा जांच की गई। नई पैकिंग पर ब्रांड के बारकोड भी लगाए हुए थे और वर्तमान सीरीज के बैच नंबर भी अंकित थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नरेश चेजारा, श्री पवन गुप्ता एवं श्री नरेंद्र शर्मा ने यह कार्रवाई की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर में पोस्टर पर लगाई थी स्याही, जूतों से रौंदा, पुतला फूंका, शाम को उदयपुर में भाजपा प्रदेश प्रभारी की कार पर फेंकी स्याही, काले झंडे राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना पोर्टल की शुरूआत, 5 लाख गोपालक किसानों को मिलेगा 1 लाख तक का ब्याज मुक्त अल्पकालीन ऋण