24 न्यूज अपडेट. राजसमंद। केलवाड़ा (राजसमंद) के रहने वाले और लंबे समय से उदयपुर के हिरणमगरी के सेक्टर 4 में रह रहे उपाध्याय परिवार पर आज एक टेंकर काल बनकर टूट पड़ा। पलक झपकते ही टेंकर कार पर आ गिरा और संभलने का मौका ही नहीं मिला। उदयपुर-ब्यावर हाईवे पर आज सुबह हुए हादसे में चार जनों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार उदयपुर-ब्यावर हाईवे पर गुरुवार सुबह भीषण हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। कार को ओवरटेक करने के प्रयास में पहले ट्रेलर और टैंकर की भिड़ंत हुई। उसके बाद पीछे चल रही कार पर टेंकर पलट गया। इसमें केमिकल भरा ट्रैंकर था। क्रेटा कार में सवार उपाध्याय परिवार के सभी लोग टैंकर के नीचे दब गए। मानसिंह का गुढा में चारभुजा थाना सर्किल में राजसमंद-गोमती फोरलेन पर यह हादसा हुआ। मृतकों में 2 भाई, मां और पत्नी शामिल है। राजसमंद के एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सुबह सवा 8 बजे ढलान नुमा रोड पर बेंजीन से भरा हुआ टेंकर ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। उसकी ट्रेलर से टक्कर हो गई। उसके बार टेकर कार के उपर पलट गया। क्रेटा कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोग सुबह उदयपुर से ब्यावर के लिए रवाना हुए थे। दीनबंधु (32) पुत्र जगदीश उपाध्याय, पुरुषोत्तम उर्फ पवन उपाध्याय (40), पुत्र जगदीश उपाध्याय, रेणुका उपाध्याय (34) पत्नी पुरुषोत्तम उपाध्याय, मनसुख देवी (68) पत्नी जगदीश उपाध्याय की मौत हो गई। दीनबंधु और पुरुषोत्तम सगे भाई व रेणुका पुरुषोत्तम की पत्नी थीं। मनसुख देवी दीनबंधु और पुरुषोत्तम की मां थीं। हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने 4 बड़ी क्रेन बुला कर कार को बाहर निकाला तथा शवों को तत्काल प्रभाव से एम्बुलेंस में भिजवाया। आस पास के लोग बड़ी संख्या में मदद को दौडे आए मगर टेंकर के भारी होने से वे समय रहते कार सवारों को नहीं निकाल पाए। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू के दौरान काफी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला गया। शव राजसमंद अस्पताल ले जाए गए हैं। मौके पर जाम खुलवाया यगा है। बताया गया कि क्रेटा कार पर टैंकर पलटने के बाद लाशें बुरी तरह चिपक गई थीं। राजसमंद कलेक्टर डॉ. भंवरलाल सहित केलवा और चारभुजा पुलिस थाने से फोर्स मौके पर पहुंची। दीनबंधु, उनके भाई व परिवार के अन्य सदस्य गुरुवार सुबह ब्यावर में रिश्तेदार से मिलने कार से रवाना हुए थे। दीनबंधु के पिता जगदीश चंद्र उपाध्याय ग्राम सचिव रहे थे। 4 साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। पुरुषोत्तम उपाध्याय बैंक से संबंधित फाइनेंस का काम करते थे। उनके 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा अनंत 12वीं में पढ़ता है। छोटा बेटा और है। पुरुषोत्तम के भाई दीनबंधु पेशे से इंजीनियर थे। इनकी 2 बेटियां है। अब परिवार में दीनबंधु की पत्नी वर्षा उपाध्याय 2 बेटियां तन्वी (9), डेढ़ साल की बिटिया तथा पुरुषोत्तम उपाध्याय के 2 बेटे है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत् एमपीयूएटी ने आयोजित किया वहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम तांत्रिक क्रिया के लिए उल्लू का पंख काटा, रक्त बहाया और बलि चढ़ाने ही वाले थे कि तभी……