कृषि वैज्ञानिकों एवं शोध छात्रों को दिलाई शपथ ’’अविष्कार से अखबार तक’’ अभियान के माध्यम से कृषक समुदाय तक पहुँचाये कृषि तकनीकः डाॅ. कर्नाटक 24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदय द्वारा ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अन्तर्गत दिनांक 11.07.2024 को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सभी राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों एवं उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में ’’एक विधार्थी-एक पेड़’’ की संकल्पना के आधार पर वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम एमपीयूएटी द्वारा आठ जिलों में आयोजित किया गया।’’एक पेड़ माँ के नाम’’ के अभियान के तहत् महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर की ओर से संगठक निदेशालयों, महाविद्यालयों एवं आठ जिलों में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्रों में पौधारोपण का कार्यक्रम माननीय कुलपति डाॅ. अजीत कुमार कर्नाटक के मुख्य आतिथ्यि में आयोजित किया गया। वृक्षारोपण पश्चात् डाॅ. कर्नाटक ने अपने अभिभाषण में कहा कि वृक्ष हमारे परम मित्र है और हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है क्योंकि वे हमेें आॅक्सीजन प्रदान करते है, पृथ्वी पर तापमान को कम करने में सहायक, मिट्टी के कटाव को रोकते है, पर्यावरण स्वच्छ रखते है, प्रदुषण को रोकते है, पारिस्थितिकी संतुलन बनाये रखते है, और भोजन प्रदान करते है। उन्होंने समस्त निदेशकों, अधिष्ठाताओं, कर्मचारियों एवं छात्रों से आवह्ान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण करें उसकी देखभाल करें तथा पर्यावरण स्वच्छ और हरा-भरा रखने में अपना योगदान देवें। ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ के अभियान देश में पर्यावरण संरक्षण के साथ माँ की सेवा के पवित्र भाव को मजबुती प्रदान करेगा ऐसे प्रयास पर्यावरण को स्वच्छ ओर सुन्दर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे।विश्वविद्यालय द्वारा आम, जामुन, अमरूद, सीताफल, नीम, शीशम, पीपल, अशोक, बोटल पाम, एवं बांस आदि के कुल 742 पौधों का रोपण विभिन्न निदेशालयों, महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों पर किया गया।इस अवसर पर डाॅ. सुनील जोशी निदेशक, पी.एम., डाॅ. अरविन्द वर्मा, निदेशक अनुसंधान, डाॅ. बी.डी. कुमावत, कुलसविच, डाॅ. आर. बी. दुबे, अधिष्ठाता, आर.सी.ए., डाॅ. लोकेश गुप्ता, अधिष्ठाता, सी.डी.एफ.टी., डाॅ. अनुपम भटनागर, अधिष्ठाता, सी.टी.ए.ई., डाॅ. बी.एल. बाहेती, निदेशक, आर.आई., डाॅ. एस. के. इन्टोदिया, सी.ओ.ई., डाॅ. एम. मेहला, छात्र कल्याण अधिकारी, एन.सी.सी. केडेट्स, छात्र एवं कृषक कुल 812 व्यक्ति उपस्थित थे।’’अविष्कार से अखबार तक’’इस अवसर पर डाॅ. कर्नाटक ने कृषि वैज्ञानिकों एवं शोध छात्रों को शपथ दिलाई कि उनके द्वारा कृषि क्षेत्र में किये जा रहे अविष्कारों जैसे कि कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मुर्गी पालन, खरगोश पालन, बकरी पालन, मशरूम, मछली पालन, जैविक खेती, कृषि अभियांत्रिकी, ग्रीन एनर्जी, क्लीन एनर्जी, सौर ऊर्जा एवं खाद्य प्रसंस्करण आदि की जानकारी कृषक समुदाय तक नियमित पहुँचायंे। अखबार एक ऐसा पारम्परिक माध्यम है जो कार्य को प्रभावी ढंग से सही लोगों तक सम्पूर्ण जानकारी पहुँचाता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ द्वारा हिन्दी भाषा में प्रकाशित निशानेबाज़ी खेल की प्रथम पुस्तक का जयपुर में हुआ विमोचन दुखद हादसा…….पलक झपकते ही मौत के मुंह में समा गए उपाध्याय परिवार के 4 जने, ट्रेलर से टक्कर के बाद कार पर पलटा केमिकल से भरा टैंकर