24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। जिसका था इंतजार वो घड़ी बस आने ही वाली है। लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह शुरू होगी। उदयपुर लोकसभा सीट को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज अधिकारियों ने सभी तैयारियों की समीक्षा की। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के आर्टस् कॉलेज परिसर में होगी। गणना को लेकर निर्वाचन विभाग और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।एक दिन पहले तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। सभी तैयारियों की समीक्षा की गई। उदयपुर लोकसभा सीट के लिए आठ विधानसभा क्षेत्रों की सीटों की गणना 112 टेबल पर होगी और कुल 166 राउंड होंगे। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना होगी। इसके बाद विधानसभा वार ईवीएम से मतों की गिनती की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि मतगणना दलों का अंतिम रेण्डमाईजेशन 4 जून को सुबह 5 बजे होगा। इसके बाद ही मतगणना दलों में शामिल कार्मिकों को गणना के लिए टेबल आवंटित की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा के लिए दो-दो कक्ष तय किए हैं तथा प्रत्येक कक्ष में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक गणन पर्यवेक्षक (राजपत्रित), एक गणना सहायक तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। गणना के दौरान खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सर्वाधिक 23 राउंड होंगे। धरियावाद व सलूम्बर के लिए 22-22, गोगुन्दा व झाडोल के लिए 21-21, उदयपुर ग्रामीण व आसपुर के लिए 20-20 तथा उदयपुर शहर विधानसभा के लिए 17 राउंड में गणना प्रस्तावित है। मतगणना के परिणामों की सूचना आमजन तक पहुंचाने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए राउंड वार मतगणना परिणामों की घोषणा माइक से की जाएगी। इसके अलावा इनकोर पोर्टल पर भी राउंड वार घोषित रूझानों को ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मैग्नस लापरवाही : जंगी प्रदर्शन में डॉक्टर मनोज अग्रवाल, डॉक्टर शिल्पा गोयल के पुतले फूंके, जांच रिपोर्ट जल्दी देने और मैग्नस अस्पताल को बंद करने की मांग वीडियो भी देखें……सविना थाने का कानिस्टेबल 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, आवास पर भी की जा रही है तलाशी