24 न्यूज अपडेट. उदयपुर, 14 जनवरी। राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी कर राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क सेवा के वर्ष 2005 बैच के अधिकारी डॉ. कमलेश शर्मा को अतिरिक्त निदेशक पद पर पदोन्नत किया है।राज्य सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत विभागीय पदोन्नति समिति की अभिशंसा पर डॉ. शर्मा को वर्ष 2024-25 की रिक्ति पर संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। डॉ. शर्मा ने आदेश की अनुपालना ने मंगलवार शाम को ही सूचना केंद्र में पदभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि बांसवाड़ा जिले के बड़ोदिया गांव के मूल निवासी डॉ. शर्मा वर्तमान में उदयपुर सूचना केंद्र में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं और इससे पहले उन्होंने डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राज्य मुख्यालय और प्रतापगढ़ जिले में अपनी सेवाएं दी हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पशु चिकित्साधिकारी और दलाल को एसीबी ने किया ट्रेप कच्ची बस्ती में बच्चों के साथ बांटी संक्रांति की खुशियां