24 न्यूज अपडेट उदयपुर। सर्व हिन्दू समाज उदयपुर की ओर से आईजी, कलेक्टर आदि को दिए ज्ञापन में बताया गया कि प्रशासन द्वारा हिन्दू समाज को भ्रमित करने का भरसक प्रयास किया गया जिससे हिन्दू समाज व क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश है। हिन्दू समाज आंदोलित व भयग्रस्त है तथा क्षेत्र मे भय एवं तनाव का वातावरण हैं। जिला प्रशासन / पुलिस प्रशासन द्वारा कमबद्ध रूप से घटना में घायल पीडिता के विरूद्ध मिथ्या आधारों पर उसके चरित्र को लेकर ऐसी बातें कहीं गयी है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि पीडिता ही गलत हो। प्रशासन द्वारा घटना को लड़के लड़कियों का मामला होना बताकर आमजन व जनप्रतिनिधियों को बिना जांच के आधार पर ही भ्रमित किया जा रहा है एवं घटना मे घायल पीडिता के चरित्र पर बेबुनियादी आधारों पर लांछन लगाकर पीडिता को बदनाम किया जा रहा है। वास्तविकता में कल कीघटना से यह प्रमाणित होता है कि उक्त घटना किसी आपसी रंजिश को लेकर नहीं थी बल्कि समुदाय विशेष के युवकों द्वारा शहर में भय व अशान्ति की स्थिति पैदा करना है। कल रात्रि को मेलडी माता सविना में घटित हुई घटना को इस मामले से जोडना गलत होगा क्योंकि मेलडी माता वाली घटना आपसी रंजिश को लेकर थी जिसका बयान खुद मेलडी माता वाली घटना में घायल पीडित के द्वारा मीडिया में दिये गये बयान से स्पष्ट है। पानेरियों की मादडी में कल रात्रि को घटित घटना में घायल हुए लोगों के लिए संवेदना होने के स्थान पर हॉस्पिटल एवं घटना स्थल पर पहुंचे आला प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा घटना से किनारा करते हुए मात्र यह बयान दिया जा रहा है कि यह घटना मात्र लडके-लडकी के मामले को लेकर हुई हैं जबकि वास्तविकता में कल रात्रि को घटित घटना समुदाय विशेष के युवकों द्वारा शहर में दहशत व सनसनी फैलाने हेतु कारित की गयी है। फिर भी पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन का ध्यान भटकाने के लिए बेबुनियाद आधारों पर मात्र यह बयान दिया जा रहा है कि उक्त घटना का धर्म विशेष विशेष के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। प्रशासन उक्त घटना को मात्र इसी आधार पर दबाना चाहती है। घटना में लिप्त दोषियों व घटना को छुपाने में लगे प्रशासनिक अधिकारियों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाए। आपको बता दें कि कल उदयपुर के सेक्टर 4 में चाकूबाजी की घटना हुई थी जिसमें दो बाइक सवार युवकों ने अचानक कुछ लोगों पर ताबड़तोड़ चाकूवार किए थे जिससे दहशत फैल गइीर् थी। घटनाओं के बाद सैंकडों लोगों ने विरोध भी जातया था व पुलिस से नोंकझोंक भी हुई थी। वार्ड 37 के पार्षद अरविंद जारोली ने कहा कि चाकूबाजी की घटना में कल 10 मिनट के अंतराल में तीन राहगीरों को मोटरसाइकिल सवारों को युवकों ने चाकू मारा है। युवती आज भी भर्ती है। आईजी साहब को जानकारी दी है। इस घटना के पीछे जो भी हैं उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाए।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading