24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहैडा़। उप कारागार में हुआ जगत गुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के सत्संग का आयोजन
निम्बाहैडा़ उपजेल में बुधवार को कैदियों ने संत रामपाल महाराज के सत्संग सुनकर भक्ति लाभ लिया। एलईडी पर हुए सत्संग में महाराज द्वारा बताया गया कि हिन्दू मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म एक समान हैं। किसी भी धर्म को न्यारा नहीं माना जा सकता है। प्रत्येक धर्म का व्यक्ति हमारा भाई है। परमात्मा एक है जिसका आव्हान करने पर वह हमारी रक्षा के लिए युक्ति बनाता है। वरन हम अपने धर्म पर कायम न -रहकर भटक जाते हैं इसलिए जीवन में दुख का योग भोगना पड़ता है।
कार्यक्रम में कैदियों व जेलर युवराज सिंह सहित स्टाफ की अनुमति पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जगतगुरु संत रामपाल के अनुयायियों ने बताया कि सबका मालिक एक है। हम भगवान को विभिन्न स्वरूपों में पूजते हैं पर उसका स्वरूप एक है फिर कोई भगवान को माने या अन्य देव को।
जेल में मानवाधिकार का पूरा ध्यान रखा जाता है और कैदियों के साथ अच्छा व्यवहार हो रहा है।
अनुयायियों परमात्मा का ज्ञान जेल में बंद उसके बच्चों तक पहुंचाने के लिए स्वीकृति देने पर जेलर का आभार व्यक्त किया। सत्संग में जेल के सभी कैदियों ने मिलकर गलत मार्ग नशाखोरी अपराध को त्यागकर धर्म के मार्ग पर चलने का प्रण लिया है।
इस दौरान मनोहर दास, तुलसी दास,फतेहदास, शिवनारायण दास आदि अनुयाई उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.