24 न्यूज अपडेट. नई दिल्लीं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 24 अप्रैल की देर रात जेईई मेन्स 2024 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया। कोटा की एक कोचिंग के स्टूडेंट नीलकृष्ण ने ऑल इंडिया टॉप किया है। दूसरी रैंक हासिल करने वाले दक्षेस संजय मिश्रा व रैंक चार पर आए आदित्य कुमार भी कोटा कोचिंग से ही हैं। इस बार अब तक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा 56 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया। 56 टॉपर्स में जनरल के 40 और ओबीसी के 10 हैं। इनमें कर्नाटक की सानवी जैन और दिल्ली की शायना सिन्हा, दो लड़कियां भी शामिल हैं। पिछली बार 43 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया था। राज्यवार 100 परसेंटाइल में सबसे अधिक तेलंगाना के 15, आंध्र प्रदेश व महाराष्ट्र के 7-7, दिल्ली से 6, राजस्थान से 5, कर्नाटक से 3, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा से 2-2, उत्तर प्रदेश व बिहार से 1-1 छात्र शामिल हैं। इस बार मेन्स के अप्रैल सेशन के लिए सामान्य श्रेणी का कटऑफ परसेंटाइल 2023 की तुलना में 2.45 अंक ज्यादा रहा। हालांकि, सामान्य श्रेणी के लिए चुने गए छात्रों की संख्या पिछली बार से 1261 कम है। इस बार श्रम्म् एडवांस्ड के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल पांच साल का सबसे ज्यादा रहा है। 100 परसेंटाइल से 93.23 के बीच सामान्य श्रेणी के 97,351 छात्र चुने गए हैं। सेशन 2 की परीक्षा में 10.68 लाख छात्र शामिल हुए। जेईई मेंस सत्र 2 टॉपर लिस्ट 2024- (100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त करने वाले छात्र) गजारे नीलकृष्ण निर्मलकुमार (महाराष्ट्र) दक्षेश संजय मिश्रा (महाराष्ट्र) आरव भट्ट (हरियाणा) आदित्य कुमार (राजस्थान) हुंडेकर विदित (तेलंगाना) मुथावरपु अनूप (तेलंगाना) वेंकट साई तेजा मदिनेनी (तेलंगाना) चिंटू सतीश कुमार (आंध्र प्रदेश) रेड्डी अनिल (तेलंगाना) आर्यन प्रकाश (महाराष्ट्र) मुकुंठ प्रतीश एस (तमिलनाडु) रोहन साई पब्बा (तेलंगाना) श्रीयश मोहन कल्लूरी (तेलंगाना) केसम चन्ना बसव रेड्डी (तेलंगाना) मुरीकिनाती साई दिव्य तेजा रेड्डी (तेलंगाना) मुहम्मद सुफियान (महाराष्ट्र) शेख सूरज (आंध्र प्रदेश) माकिनेनी जिष्णु साई (आंध्र प्रदेश) ऋषि शेखर शुक्ल (तेलंगाना) थोटामसेट्टी निकिलेश (आंध्र प्रदेश) अन्नारेड्डी वेंकट तनीष रेड्डी (आंध्र प्रदेश) हिमांशु थालोर (राजस्थान) थोटा साई कार्तिक (आंध्र प्रदेश) तव्वा दिनेश रेड्डी (तेलंगाना) रचित अग्रवाल (पंजाब) वेदांत सैनी (चंडीगढ़) अक्षत चपलोत (राजस्थान) पारेख विक्रमभाई (गुजरात) शिवांश नायर (हरियाणा) प्रियांश प्रांजल (झारखंड) प्रणवानन्द सजी हिमांशु यादव (उत्तर प्रदेश) प्रथम कुमार (बिहार) सान्वी जैन (कर्नाटक) गंगा श्रेयस (तेलंगाना) मुरासानी साई यशवन्त रेड्डी (आंध्र प्रदेश) शायना सिन्हा (दिल्ली) माधव बंसल (दिल्ली) पॉलिसेट्टी रितेश बालाजी (तेलंगाना) विशारद श्रीवास्तव (महाराष्ट्र) साइनावनीत मुकुंद (कर्नाटक) तान्या झा (दिल्ली) थमतम जयदेव रेड्डी (तेलंगाना) कनानी हर्षल भरतभाई (गुजरात) यशनील रावत (राजस्थान) ईशान गुप्ता (राजस्थान) अमोघ अग्रवाल (कर्नाटक) इप्सित मित्तल (दिल्ली) मावुरु जसविथ (तेलंगाना) भावेश रामकृष्णन कार्तिक (दिल्ली) पाटिल प्रणव प्रमोद (महाराष्ट्र) डोरिसाला श्रीनिवास रेड्डी (तेलंगाना) . अर्चित राहुल पाटिल (महाराष्ट्र) अर्श गुप्ता (दिल्ली) श्रीराम (तमिलनाडु) आदेशवीर सिंह (पंजाब) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation *लो सा. मंड ग्यो चुनाव रो ब्याव..13 सीटें, 2.80 करोड़ मतदाता 152 प्रत्याशियों, 28,758 बूथ, 1.72 लाख से अधिक कर्मचारी, 82 हजार सुरक्षाकर्मी* सुराणा के हमलावरों पर कार्रवाई नहीं होने से उद्योग जगत में आक्रोष, हैविवेट पॉलिटिशियन और जमीन माफिया पर शक की सूई