24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 16 नवंबर को सायंकाल 5 बजे उस्ताद श्री लक्ष्मण सिंह अर्जुन उस्ताद अंतरराष्ट्रीय कुश्ती व्यायामशाला उदयपुर में होगी। इच्छुक प्रतिभागी पहलवान अपनी प्रविष्टि इसी दिन दोपहर 12 बजे तक ही व्यायामशाला या 9252401835 व्हाट्सएप पर एंट्री दे सकेंगे। राजस्थान कुश्ती संघ ओलंपिक पध्दती उपाध्यक्ष मांगीलाल कटारिया ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल में 57, 61, 65 ,70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125 किलोग्राम तथा ग्रीको रोमन 55, 60, 63 ,67, 72,77, 82, 87 ,97 व 130 किलोग्राम की कुश्तियां हांगी। इसी प्रकार महिला वर्ग में महिला 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65 68, 72 एवं 76 किलोग्राम की कुश्तियां आयोजित होगी। प्रतियोगिता में चयनित पहलवान 23 से 25 नवंबर 2024 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता भरतपुर में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का पासपोर्ट अनिवार्य रूप से लाना होगा जो खिलाड़ी पासपोर्ट नहीं लाएगा उसको खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी सीनियर पहलवानों को वजन में 1 किलो की छूट प्रदान दी जाएगी । प्रतियोगिता चयन निदेशक महेंद्र राजोरा, अजय मोदी, रफीक मोहमद होंगे। यह जानकारी जिला कुश्ती संघ के सचिव मांगीलाल कटारिया ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चिकित्सीय सलाह,नियमित जॉच एवं उपचार द्वारा ही मधुमेह पर नियंत्रण सम्भवइन्टर कॉलेज क्विज कॉम्पिटिशन में आरएनटी की टीम रही विजेता शिक्षाविदों का महाकुंभ ’विविभा’ कल से गुरुग्राम में