24 न्यूज अपडेट.जयपुर। जयपुर में एक बीडीओ से दिनदहाडे़ 71 लाख रुपए लूटने का मामला समाने आया है। पुलिस ने बताया कि मुहाना थाना इलाके में मंगलवार शाम करीब छह बजे सुमेर नगर विस्तार के एफ ब्लॉक में अरिहंत रेजिडेंसी के बाहर हुई। जहां ब्लैक स्कॉर्पियो कार में आए 4 बदमाशों ने दूसरी स्कॉर्पियो में सवार पीड़ित देवेन्द्र और उसके भाई राजेश को लूट लिया। खास बात यह रही कि घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर लोग खड़े थे और वीडियो बना रहे थे, लेकिन बचाव के लिए कोई नहीं आया। बदमाश 71 लाख रुपए से भरे दो बैग लूट ले गए। घटना के बाद मुहाना पुलिस को सूचना दी गई जिस पर नाकेबंदी हुई। देर रात लूटेरों की कार दूदू के पास हाईवे पर लावारिस हालत में मिली है। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया- सीकर निवासी देवेन्द्र जांगिड़ ग्राम विकास अधिकारी हैं। वे अपने छोटे भाई राजेश जांगिड़ के साथ सीकर स्थित 23 बीघा जमीन खरीदने जयपुर आए थे। दोनों यहां सुमेर नगर निवासी अपने परिचित मनीष जांगिड़ के पास शाम 4 बजे पहुंचे, पर जिन जमीन के खरीदारों से बात चल रही थी, उनसे रेट के इश्यू के कारण सौदा नहीं हो पाया। इसके बाद तीनों सुमेर नगर के आसपास प्रॉपर्टी दलालों से बताचीत कर भूखंड व फ्लैट देखे। प्रॉपर्टी पसंद नहीं आने पर मनीष के घर लौट रहे थे। तभी एफ ब्लॉक सुमेर नगर मंदिर के पास उनकी कार को ब्लैक स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने रोक लिया। उनकी कार पर बेसबॉल बैट से वार कर शीशे तोड़ दिए। घबरा कर देवेंद्र, राजेश व मनीष कार से नीचे उतरे। बदमाशों ने देवेंद्र के पैर और सिर पर डंडे से हमला कर दिया। दूसरे बदमाश ने देवेंद्र की कार में रखे हुए दोनों बैग अपनी कार में रख लिए। फिर सभी बदमाश भाग गए।पुलिस का मानना है कि जिन लोगों के साथ प्रॉपर्टी के बारे में बात की गई थी, उन लोगों के साथ डील नहीं होने पर आपसी बहस भी हुई थी। ऐसे में प्रॉपर्टी की डील करने वाले नाराज लोगों ने वारदात करवाई होगी। सौदा करने वाली जगह से घटनास्थल महज 500 मीटर की दूरी पर है। वारदात से पहले काले रंग की स्कार्पियों कार ने सुमेर नगर में 4-5 चक्कर लगाए थे। एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कार के आगे व पीछे के नंबर अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने कार के नंबरों को चेक किया तो नंबर ही नहीं मिले। नंबर प्लेट पर लाल पट्टी लगा ली थी। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया- वारदात करने वाली काले रंग की स्कॉर्पियो कार दूदू के पास देर रात मिली। बदमाशों ने कार को हाईवे पर लावारिस छोड़ दिया था। कार के मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैं। जिन लोगों से पीड़ित सौदा करने आए थे उन से भी पूछताछ की जा रही हैं Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर सेंट्रल जेल में जमीन में दबा मिला मोबाइल जयपुर से चित्तौड़ की फ्री टिकट मांगी, नहीं दी तो कर दी बस में तोड़फोड़, कंडक्टर के सिर में आए 4 टांके