24 न्यूज अपडेट. जयपुर। कांग्रेस विधायक रफीक खान पर गुरुवार दोपहर जयपुर में एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। विधायक रफीक खानघर से विधानसभा जा रहे थे। गाड़ी में बैठते समय भागते हुए व्यक्ति आया और उनके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान युवक ने विधायक की छाती पर एक मुक्का मारा। सदर थाना पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार हमलावर की पहचान विकास जाखड़ के रूप में हुई है। बनी पार्क में जय सिंह हाईवे स्थित विधायक के घर पर जाखड़ भागते हुए आया और रफीक खान को पकड़कर मारपीट करने पर उतारु हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही उसे पकड़ लिया गया। हमलावर सीआरपीएफ का पूर्व जवान बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद खान के समर्थकों ने तुरंत पकड़कर हमलावर की धुलाई कर दी। बताया गया कि वह महिला स्वास्थ्यकर्मी का पति है। विधायक रफीक खान के आवास पर पहुंचा और समस्या बताना चाहता था, लेकिन विधायक के सुनवाई नहीं करने पर वह नाराज हो गया और हमला कर दिया।

रफीक खान बोले-मेरा गला दबाने की कोशिश की, जान जा सकती थी
कांग्रेस विधायक रफीक खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं लोगों से जनसुनवाई करके घर के बाहर आकर गाड़ी में बैठने लगा तो कुछ कार्यकर्ता और साथी आए। वो किसी से फोन करवाना चाहते थे, मैंने उनके पेपर ले लिए और कहा कि असेंबली में बैठकर काम करूंगा। उसी वक्त एक आदमी आया और उसने मेरे गले में हाथ डाला, तो मुझे लगा की बात करेगा।

खान ने कहा- पहले तो उसने गर्दन दबाने की कोशिश की और फिर जोर से मेरी छाती पर हाथ मारा। जब उसने गर्दन पर हाथ डाला तो मैंने दोनों हाथ पकड़कर दूर किया तो उसने मेरी शर्ट पकड़ ली। बहुत सारे लोग थे, सबने मिलकर जबरन मेरी शर्ट छुड़वाई। इंटेंशन अभी पता नहीं लगा है। उसे पुलिस को दे दिया है। पुलिस जांच कर रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading