24 न्यूज़ अपडेट डूंगरपुर. डूंगरपुर के कोतवाली थाना इलाके के पत्रकार कॉलोनी में शनिवार रात के समय चोरों ने एक डॉक्टर के सूने मकान को अपना निशाना बनाया। चोर घर के अंदर से कैश और गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार बेटी की मौत होने की वजह से जयपुर गया हुआ है। ऐसे में परिवार के आने के बाद चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी मिल पाएगी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डूंगरपुर शहर की पत्रकार कॉलोनी निवासी डॉ. सीपी पवार और उनकी पत्नी अपने मकान में रहते हैं। बेटी के बीमार होने के चलते 3 जनवरी को डॉ. सीपी पवार और उनकी पत्नी जयपुर गए थे। 8 जनवरी को उनकी बीमार बेटी की मौत हो गई थी। जिसके चलते वे जयपुर ही थे। वहीं घर में पेड़-पौधों पर पानी डालने की जिम्मेदारी पड़ोसी को देकर गए थे। रविवार सुबह जब पड़ोसी सतीश गौतम पौधों पर पानी डालने डॉ. सीपी परिवार के घर गया तो देखा कि पीछे का गेट खुला था। वहीं जाली टूटी हुई थी। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जिस पर पड़ोसी ने चोरी की सूचना पीड़ित परिवार और कोतवाली पुलिस को दी। चोर सूने मकान से नगदी और गहने चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित परिवार के आने के बाद ही चोरी हुए सामान की सही जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डूंगरपुर में डेढ़ किलो सोना और 22.49 लाख नकदी बरामत, उदयपुर से बस में आए 3 व्यक्ति, बॉर्डर पर उतरकर पैदल जा रहे थे गुजरात पानी में डूबने से नर पैंथर की मौत, घाटोल वन क्षेत्र का मामला