24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर बीएसएफ कैंपस के सामने गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार नवविवाहिता आयुषी आमेटा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति नवनीत जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सायरा थाना क्षेत्र के भानपुरा के बागड़ गांव के रहने वाले हैं और उदयपुर से अपने गांव लौट रहे थे। आयुषी और नवनीत की शादी को महज 15 दिन हुए थे। हादसे की त्रासदी यह रही कि आयुषी के हाथों से शादी की मेहंदी भी अभी नहीं उतरी थी। हाईवे पर अचानक तेज गति से आ रहे बेकाबू ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयुषी स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटनास्थल पर अफरातफरीहादसे की सूचना मिलते ही गोगुंदा पुलिस और हाईवे टीम के भगवत सिंह झाला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में रखवाया और नवनीत का इलाज शुरू कराया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।ड्राइवर फरारहादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाकेबंदी शुरू कर दी है और ट्रेलर की तलाश जारी है। गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन और शराब के सेवन से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे किनारे संचालित शराब की दुकानों पर सख्ती की जाए और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रयागराज महाकुंभ – 2025 संगम में श्रद्धालुओं को मिल रहा स्काउट स्वयं सेवकों का संबल महाकुंभ प्रयागराज में सेवाएं दे रहे है हिन्दुस्तान स्काउट राज्य सचिव औदिच्य ने किया निरीक्षण हॉलैंड और उदयपुर के छात्रों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का सफल आयोजन