24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले में गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे एक बार फिर सड़क हादसे का मैदान बन गया। सोमवार सुबह इंदौर से जोधपुर जा रही एक ट्रैवलर बस दो ट्रेलरों की चपेट में आ गई, जिससे 8 यात्री घायल हो गए। लगातार दूसरे दिन हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासनिक ढिलाई और नाकामियों की वजह से लोगों को जान पर खेल कर यात्रा करनी पड़ रही है। जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिएंतीव्र ढलान, सुरंग और लापरवाही बनी हादसे की वजहहादसा गोगुंदा क्षेत्र के आकियावड़ में स्थित बड़ी सुरंग के पास हुआ, जहां एक ट्रेलर के अचानक रुकने पर पीछे से आ रही बस उससे टकरा गई। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ संभाल पाता, पीछे से आ रहा एक और तेज रफ्तार ट्रेलर बस में जोरदार भिड़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया और यात्रियों में दहशत फैल गई।पुलिस और हाईवे टीम ने तुरंत संभाला मोर्चाघटना की सूचना मिलते ही बेकरीया थाना पुलिस और हाईवे सुरक्षा प्रभारी भगवत सिंह झाला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 और हाईवे एम्बुलेंस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इलाके के लोगों ने बताया कि कई महीनों से चल रहे निर्माण कार्य के चलते यहां एकतरफा ट्रैफिक व्यवस्था लागू है, लेकिन ना तो कोई चेतावनी बोर्ड, ना स्पीड कंट्रोल सिस्टम और ना ही रिफ्लेक्टिव संकेतक लगाए गए हैं। ऐसे में ढलानों और तीव्र मोड़ों पर वाहन चालक अंधेरे या कोहरे में फंस जाते हैं, जिससे टक्कर की आशंका बनी रहती है।झामेश्वर पुलिया से लेकर आकियावड़ तक हादसों का खतरागोगुंदा के झामेश्वर महादेव पुलिया के पास भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। सुरक्षा उपायों की कमी, धीमा निर्माण और रात के समय विजिबिलिटी की चुनौती, इन सभी ने मिलकर इस रूट को ’हादसों वाला हाईवे’ बना दिया है। प्रशासन की ओर से अब तक नहीं हुई कोई स्थायी पहलस्थानीय प्रशासन और हाईवे निर्माण एजेंसी को कई बार लिखित और मौखिक रूप से सूचित किया गया है, लेकिन न तो स्पीड ब्रेकर लगे हैं, न चेतावनी संकेत और न ही अस्थायी बेरियर। हादसे लगातार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की नींद अब भी नहीं टूटी है।जरूरत है ठोस कदमों की, न कि सिर्फ मुआयने कीहर दुर्घटना के बाद जांच और मुआवने की बातें होती हैं, लेकिन ज़मीनी हालात जस के तस हैं। यदि समय रहते ठोस और स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे ’एक्सीडेंट ज़ोन’ की पहचान लेकर बदनाम होता रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “Youth Connectivity” समूह की प्रथम वर्षगांठ पर हुआ भव्य आयोजन – उत्सव, ऊर्जा और आत्मीयता का संगम उदयपुर में राष्ट्रीय मेवाड़ कप कराटे चैंपियनशिप 2025 संपन्न – देशभर के 250 खिलाड़ियों ने लिया भाग