24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार प्रताप नगर, प्रकाश पर्व पर होंगे विविध आयोजन होगा। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार प्रताप नगर में शुक्रवार को श्री गुरु नानक देव जी का 555 वा प्रकाश पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुद्वारा के सचिव सरदार राजेंद्र सिंह सोखी ने बताया कि इस उपलक्ष में 3 नवंबर से 13 नवंबर तक आस पास के क्षेत्रों में लगातार प्रभात फेरी निकाली गई थी। 13 नवंबर की सुबह से श्री अखंड पाठ साहिब रखा गया । जिसकी समाप्ति 15 नवंबर को होगी। 14 नवंबर आज श्री गुरु जी के निशान साहिब का चोला बदला गयां। सुबह 10ः00 बजे से विशेष दीवान सजाया जाएगा। जिसमें ज्ञानी बहादर सिंह का जतथा, व बाहर से आए हुए जतथे अपने रूहानी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। जिसकी समाप्ति उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरण किया जाएगा। रात का दीवान सायकल 6ः30 बजे से सजेगी, जो रात्रि 10ः00 बजे समाप्त होगा। उसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरण किया जाएगा। इस उपलक्ष में गुरुद्वारा भवन को दीपमाला वह भव्य रोशनी से सजाया गया है। साथ ही अंत में भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी रखा गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भूपालपुरा स्कूल में सजा ‘बच्चों का बाजार’ दुकानदार बने विद्यार्थियों से शिक्षकों ने की खरीददारी मुख्यमंत्री 15 को उदयपुर होकर बांसवाड़ा जाएंगे