24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय को आज डॉ.एम.एम.मंगल के रूप् में नए वाइस चॉसलर मिले। डॉक्टर मंगल ने पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल, ऐक्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल, सीईओ शरद कोठारी, एडवाईजर टू चेयरमेन डॉ.ए.पी.गुप्ता ने डॉ.मंगल को मेवाड़ी पाग एवं उपरणा ओढाकर सम्मानित किया व पदभार ग्रहण करवाया। इस मौके पर चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर एवं समन्वित प्रयासों के साथ इस संस्थान को उंचाइयों तक ले जाना है जिससे हम भविष्य के उच्च स्तरीय चिकित्सकों को देश एवं समाज की सेवा के लिए तैयार कर सकें। वाइस चॉसलर डॉ.एम.एम.मंगल ने कहा कि उन्हें संपूर्ण विश्वास है की राहुल अग्रवाल, शरद कोठारी, अमन अग्रवाल एवं डॉ.ए.पी.गुप्ता के परस्पर सहयोग के साथ साथ विवि के संघटक महाविद्यालयो एवं हॉस्पिटल के सभी साथी एवं कर्मचारियो का स्नेह मिलता रहेगा। गौरतलब है कि एक लाख से ज्यादा मेजर एवं माइनर सर्जरी कर चुके डॉ.एम.एम.मंगल 33 सालों तक सरकारी सेवा मे कार्य करने के वाद उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज से सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाघ्यक्ष के पद से सेवा निर्वत होकर पेसिफिक ग्रुप से जुड गए। निवर्तमान वाइस चॉसलर डॉ.ए.पी.गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले स्नेह एवं सहयोग के लिए प्रबन्धन एवं समस्त स्टॉफ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी विभागों के विभागाघ्यक्षों सहित सभी विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गजब का लोचा : 152 दिनों में 2 साल बढ़ गई डॉ. सीपी जोशी की उम्र भव्य शोभायात्रा में गूंजे भगवान ऋषभदेव के जयकारे