24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 में को शुरू होगी और 2 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन जयपुर, उदयपुर समेत प्रदेश और देश के 24 अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इसी प्रकार 6 ट्रेनों में 11 अस्थाई कोच की बढ़ोतरी भी की है। ताकि आम यात्रियों को आसानी से रेलवे में सफर करने का मौका मिल सके। जबकि दो ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कियात्री भार को ध्यान में रखते हुए 5 मई से 30 जून तक उदयपुर सिटी – कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह रेलगाड़ी उदयपुर सिटी से हर रविवार को दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 9 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद जयपुर से रात 9 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी तथा मंगलवार को सुबह 4 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इधर, गाडी संख्या 09620, कोलकाता – उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 7 मई से 2 जुलाई तक कोलकाता से हर मंगलवार को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद जयपुर से 1 बजकर 30 मिनट पर रवाना होकर रात 11 बजकर 15 मिनट पर उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। 5 मई से 2 जुलाई तक शुरू की गई दोनों ट्रैन 18 ट्रिप पूरे करेंगी। इस दौरान यह ट्रैन उदयपुर सिटी, राणाप्रतापनगर, मावली, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराकैंट, शमशाबाद, ईटावा, कानपुर सेट्रल, प्रयागराज, बनारस, पं. दीनदयाल उपाध्याय, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी। इस स्पेशल ट्रैन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें 1 सैकण्ड एसी, 5 थर्ड एसी इकोनोमी, 8 सैकण्ड सप्लीपर, 4 साधारण (जनरल), 1 पॉवर कार और 1 गार्ड कोच शामिल होगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading