24 न्यूज अपडेट, राजसमंद। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती ने आज श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग की झांकी के दर्शन किए। परंपरानुसार फेंटा बांधकर मंदिर मंडल की ओर से रजाई और उपरना ओढाया और श्रीजी प्रभु का प्रसाद भेंट कर समाधान किया गया। जगदगुरु ने देश में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। अनंत श्री विभूषित द्वारिका, शारदा एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर आदि जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती इससे पहले श्रीनाथ जी मंदिर के मोतीमहल चौक पहुंचे जहां से मंदिर में प्रवेश कर श्रीजी प्रभु की राजभोग झांकी के दर्शन किए। मंदिर परंपरानुसार श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उनका फेंटा बांधकर, रजाई और उपरना ओढाया और श्रीजी प्रभु का प्रसाद भेंट कर समाधान किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मदार एवं ब्राह्मणों की हुन्दर गांव को पुनः स्मार्ट विलेज का तमगा,राज्यपाल ने भेजा प्रषंसा पत्र खुशखबरी : 5 मई से 30 जून तक हर संडे उदयपुर सिटी- कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा, 24 स्टेशनों पर होगा ठहराव