24 न्यूज अपडेट, स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट सुपरस्टार रहे विनोद कांबली के भी क्या दिन आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक कदम तक नहीं बढ़ा पा रहे हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज विनोद कांबली के फेंस इसमें उन्हें सहारा देकर चलने में मदद करते दिख रहे हैं। कांबली 52 साल हैं व सेहत काफी खराब है। दिल की बीमारियों से जूझ रहे हैं व डिप्रेशन में आ गए हैं। कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच और 104 वनडे मैच खेले हैं। वनडे क्रिकेट में 2477 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है। सचिन के साथ उनकी शानदार जोड़ी को आज भी क्रिकेट प्रेमी शिद्दत से याद करते हैं। कांबली की निजी जिंदगी भी कुछ खास सफल नहीं रही। उन्होंने पहली शादी एक क्रिश्चियन लड़की से की थी। नोएला नाम की लड़की से उनकी पहली शादी सफल नहीं हो सकी। फिल्मी दुनिया की तरफ आकर्षित हो चुके कांबली का दिल फैशन मॉडल एंड्रिया हेविट पर आया। दोनों ने शादी की और अबतक साथ हैं। जून 2010 में एंड्रिया ने कांबली के बेटे जीसस क्रिस्टियानो को जन्म दिया। 2009 के विधानसभा चुनाव में कांबली विखरोली सीट से मैदान में उतरे, लेकिन इस मोर्चे पर भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मिलिट्री प्लेन शेख हसीना को छोड़कर बांग्लादेश लौटा, अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर होंगे नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस विधानसभा ब्रेकिंग……..वैल में रामधुनी, हंगामे के बीच आपदा प्रबंधन पर बहस, देवनानी ने की घोषणा-कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर 6 महीने के लिए निलंबित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित