24 न्यूज अपडेट राजसमंद। राजसमंद में ओड़ा ग्राम पंचायत के नारायण गंज गांव में कोबरा सांप के डसने से 8 साल की बच्ची अंशिता कुमावत की मौत हो गई। गांव में अंशिता (8) पुत्री रतन लाल कुमावत परिजनों के साथ सो रही थी कि अचानक सोमवार रात करीब 1 बजे अचानक रोने लगी। परिजन जाग गए और बच्ची को आरके हॉस्पीटल के लिए रवाना हुए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अंशिता ने दम तोड़ दिया। इस दौरान अंशिता को उल्टी हुई। बाद में पता चला कि सांप ने बच्ची के होठों पर काटा लिया जिससे अचानक जहर उसके शरीर में चला गया व उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर के बाद परिवार में मातम छा गया। बाद ें स्नेक केचर को बुलाकर सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया। पता चला कि वह कोबरा सांप था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रेडिएंट एकेडमी ने 10वीं व 12वीं मे उत्कृष्टपरिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान! बिजली-पानी की आपूर्ति रहे सुचारू, फोन स्वीच ऑफ रखा तो होगी कार्रवाईः जिला कलक्टरजिला कलक्टर ने ली बिजली, पानी और सड़क महकमों की बैठक