24 न्यूज़ अपडेट राजसमंद। हनी ट्रैप में आजकल बहुत से व्यापारी फंसने लगे हैं। कुंवारिया में एक व्यापारी के हनी ट्रेप में 4 लाख रूपए की चपत लगा दी गई अब पुलिस जांच कर रही है। व्यापारी ने 3 महिलाओं, 1 पुरुष सहित 4 अन्य के खिलाफ 4 लाख रूपए वसूलने मामला दर्ज करवाया है। करीब एक साल पहले महिला कांकरोली निवासी अफसाना बानू कुंवारिया में आई थी। यहां पर स्कूटी का फाइनेंस करवाने के लिए व्यापारी निर्मल से मिली। व्यापारी ने फाइनेंस से इनकार कर दिया। बाद में अफसाना बानू ने व्यापारी को बहलाकर स्कूटी पर फाइनेंस करवा लिया। कुछ समय तक लोन की किश्त जमा करवाती रही। बाद में लोन किश्त जमा करना बंद कर दिया। व्यापारी ने लोन की किश्त जमा कराने के लिए कॉल किया लेकिन अफसाना बानू चिकनी चुपड़ी बातें करती रहती थी। अफसाना ने अक्टूबर 2024 में व्यापारी निर्मल को जन्नत बानू व सुनीता से मिलाया। महिलाओं ने कहा स्कूटी का फाइनेंस करवाना है। सुनीता ने व्यापारी को रामेश्वर महादेव मंदिर राजसमंद बुलाया। वह मौके पर पहुंचे इन दोनों के बीच बातचीत हुई। महिला सुनीता ने कहा कि मैं फाइनेंस के लिए आवश्यक दस्तावेज लाना भूल गई हूं। चौराहे तक छोड़ देना। व्यापारी ने सुनीता को बाइक पर बैठाकर जाने लगा तभी एक ईको कार में 4 युवक सवार होकर आए जिन्होंने व्यापारी को जबरन कार में बैठा दिया। बीच वाली सीट पर बिठाया व सुनीता को व्यापारी के पास कार में बैठा दिया।एक व्यक्ति ने वीडियो व फोटोग्राफी कर ली। व्यापारी से 5 लाख रूपए की मांग करने लग गए। बदमाशों ने धमकी दी कि सुनीता के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करना व अश्लील वीडियो बनाने में ऐसा मुकदमा दर्ज करवाएंगे की जीवन पर याद करते रहेगा। व्यापारी की बाइक की चाबी ले ली। नेगड़िया टोल पर लेकर गए। आरोपियों ने व्यापारी से दो खाली चेक ले लिए। पैसों का दबाव बनाने लग गए। इधर कांकरोली पुलिस ने हनी ट्रैप के आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद फिर से कोर्ट में पेश किया। जहां आरोपी देवगांव निवासी संजू वैष्णव, योगेश गुर्जर, कमलेश वैष्णव, अम्बालाल न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। कांकरोली थानाधिकारी हनुवंत सिंह सोढ़ा ने बताया कि पनोतिया निवासी श्रवण गुर्जर न्यायालय में पेश किया। जहां से फिर से रिमांड मांगा गया। वहीं तीसरे मामले में पूजा गुर्जर व लक्ष्मण गुर्जर अभी फरार चल रहे है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation माता-पिता के साथ उद्योगपति मुकेश अंबानी बहू राधिका अंबानी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन कोटा में थाने में पुलिसकर्मी भिड़े, हथौड़े से हेड कॉस्टेबल का सिर फोड़ा