सदस्यों की तबीयत नासाज हो गई। इसके बाद पांचों को अस्पताल लेकर जाया गया जहां पर आज सुबह एक महिला की मौत हो गई। बताया गया कि भीलवाड़ा के शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के महलों का मानपुरा गांव में मदन सिंह (44) पिता रणजीत सिंह परिवार के खेत पर बने घर में उसकी पत्नी पुष्पा कंवर (40) ने काली उड़द की दाल और रोटी बनाई। उनके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों में दिलीप सिंह(16) पिता मदन सिंह, नंद भंवर कंवर(19) पिता मदन सिंह और शंभू सिंह(29) पिता किशन सिंह ने खाया। उसके करीब दो-ढाई घंटे बाद ही पांचों की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य काछोला हॉस्पिटल पहुंचे। यहां इन सभी की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पुष्पा कंवर ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अन्य सदस्यों का इलाज जारी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी। डॉक्टरों का कहना है कि अब परिवार के अन्य सदस्यों की हालत खतरे से बाहर है Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शादी में खाना खाने से 50 लोग बीमार, 10 बच्चे व 10 महिलाएं डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती सेवार्थ योग आयुर्वेद एवं यज्ञ संस्थान ने निःशुल्क यज्ञ किया