कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित स्वर्गीय शिवराम गुर्जर की 11वी पुण्य स्मृति में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ छोटीसादड़ी तहसील के कारुण्डा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान निंबाहैड़ा छोटीसादड़ी के विधायक श्रीचंद कृपलानी ने किया।प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है। अलग-अलग टीमों में हरियाणा, मध्य प्रदेश, जैसलमेर, बाड़मेर, नीमच, चित्तौड़गढ़, उदयपुर सहित कई जिलों के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 23 अगस्त को सेमीफाइनल एवं फाइनल टूर्नामेंट आयोजित होने के पश्चात समापन कार्यक्रम होगा।इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गब्बर अहीर, निबाहेडा मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्वी मंडल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पश्चिम मंडल अध्यक्ष रमेश गोपावत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ललित शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजमल तेली, किसान मोर्चा तहसील अध्यक्ष गणपत गुर्जर, बारावरदा मंडल अध्यक्ष गणपत गुर्जर, सरपंच छगन मीणा, उपसरपंच कारूलाल गुर्जर, सत्यनारायन गायरी, हरि श्याम शर्मा, सूरज गुर्जर, अजय गुर्जर, खुशवंत सिंह, महेश माली, दीपक माली, वार्ड पंच प्रहलाद पाटीदार, ईश्वर पाटीदार समस्त भाजपा व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में राजस्थान फ़ुटबॉल एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक हुई सम्पन्न, मानवेंद्र सिंह पुनः निर्विरोध अध्यक्ष एवं दिलीप सिंह पुनः निर्विरोध सेकेट्री चुने गए, चितौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना ने दोनों पदाधिकारियों एवं समस्त निर्विरोध कार्यकारिणी को दी हार्दिक शुभकामनाएं मंदसौर थाना पुलिस द्वारा निंबाहेड़ा कोतवाली थाना के सिपाहियों को किया सम्मानित