Site icon 24 News Update

कारुण्डा में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित स्वर्गीय शिवराम गुर्जर की 11वी पुण्य स्मृति में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ छोटीसादड़ी तहसील के कारुण्डा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान निंबाहैड़ा छोटीसादड़ी के विधायक श्रीचंद कृपलानी ने किया।
प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है। अलग-अलग टीमों में हरियाणा, मध्य प्रदेश, जैसलमेर, बाड़मेर, नीमच, चित्तौड़गढ़, उदयपुर सहित कई जिलों के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 23 अगस्त को सेमीफाइनल एवं फाइनल टूर्नामेंट आयोजित होने के पश्चात समापन कार्यक्रम होगा।
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गब्बर अहीर, निबाहेडा मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्वी मंडल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पश्चिम मंडल अध्यक्ष रमेश गोपावत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ललित शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजमल तेली, किसान मोर्चा तहसील अध्यक्ष गणपत गुर्जर, बारावरदा मंडल अध्यक्ष गणपत गुर्जर, सरपंच छगन मीणा, उपसरपंच कारूलाल गुर्जर, सत्यनारायन गायरी, हरि श्याम शर्मा, सूरज गुर्जर, अजय गुर्जर, खुशवंत सिंह, महेश माली, दीपक माली, वार्ड पंच प्रहलाद पाटीदार, ईश्वर पाटीदार समस्त भाजपा व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोजूद थे।

Exit mobile version