24 न्यूज अपडेट उदयपुर।उदयपुर के देहलीगेट से आज शाम को गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो होना है। इससे पहले दोपहर में पहली बार जिला कांग्रेस ने चुनाव में अपनी उपस्थिति का अहसास करवाया। उदयपुर कांग्रेस के कार्यकर्ता देहलीगेट पर बीजेपी की वाशिंग मशीन का लाइव डेमो देने पहुंचे और बटन दबाकर भाजपा की वाशिंग मशीन में बड़े बडे भ्रष्टाचारी धुलकर पाक साफ हो गए। धुलाई से पहले जो भ्रष्टाचार के दाग लगे थे वे भी एकदम साफ हो गए। भाजपा की वाशिंग मशीन से निकले लोगों पर ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं का भी असर नहीं हो रहा। वरिष्ठ नेता पंकज शर्मा के नेतृत्व में वॉर रूम के कार्यकर्ताओ ने यह प्रदर्शन किया। इसमें देहली गेट पर वे बीजेपी वाशिंग लेकर पहुंचे व मशीन का लाइव डेमो दिखाते हुए वाशिंग मशीन में कपड़े डाले और बटन दबाए। बटन दबाने के बाद जब वाशिंग मशीन में धुलाई हुई तो मशीन से एकदम साफ कपड़े निकले जिन पर सांकेतिक रूप से भाजपा लिखा था। पंकज शर्मा ने कहा कि विपक्ष के 95 फीसदी नेताओं पर ईडी और सीबीआई का केस दर्ज हुआ है, लेकिन जो नेता बीजेपी में शामिल हो जाते हैं उसका दाग धुल कर साफ कर दिया जाता है। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं है, बल्कि वे कहते हैं कि बीजेपी में आकर भ्रष्टाचार करो। शर्मा बोले – भाजपा जिन नेताओं पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाती है, उन्हें पार्टी में शामिल करवाती है और केस वापस ले लेती है। भाजपा के पास ऐसी वॉशिंग मशीन है, जिसमें 10 साल पुराना केस भी डालो तो आरोपी बेदाग निकलता है। मशीन के साथ-साथ ये कमाल मोदी वॉशिंग पाउडर का भी है। शर्मा ने कहा की हम ऐसी वॉशिंग मशीन न आपको बेच पाएंगे और न आप खरीद पाएंगे, क्योंकि 85552 करोड़ की मशीन केवल एक ही आदमी रख सकते हैं, वो हमारे देश के प्रधानमंत्री है। स्पिन बटन दबाने से घोटालेबाज राष्ट्रभक्त हो जाता है। यह इस मशीन का जादू है इसलिए इसे जादुई मशीन कहा जाता है। कार्यक्रम को देखने के लिए देहली गेट पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस मौके पर अशोक तंबोली, उमेश शर्मा, भगवान सोनी, सुभाष चित्तौड़ा, कन्हैयालाल मेनारिया, गणेश शर्मा, ओमप्रकाश वैष्णव, कृपा शंकर मिश्रा, सुनील नलवाया, डॉ. संदीप गर्ग, राजवीर मेघवाल, पीराराम चौधरी सहित कांग्रेस वार रूम के कई कार्यकर्त्ता मौजूद Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अरावली वाटिका में मिला कार चालक का शव सुखेर पुलिस ने एक घण्टे में अपहृत व्यक्ति को छुड़ाया, दो बदमाश गिरफ्तार