24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 3 मार्च को हुई कंप्यूटर सीधी भर्ती परीक्षा का मास्टर प्रश्न पत्र और उत्तर तालिका जारी कर दी है। किसी भी प्रश्न या उसके उत्तर में आपत्ति हो तो अभ्यर्थी 3 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच निर्धारित शुल्क देकर बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकेगा। बोर्ड ने कंप्यूटर सीधी भर्ती परीक्षा ली थी जिसमें 85 हजार 471 अभ्यर्थी एग्जाम देने आए थे। परीक्षार्थियों को परीक्षा में अलग-अलग प्रश्नों वाले सेट उपलब्ध कराए गए ि। बोर्ड ने बताया है कि मास्टर प्रश्न पत्र में अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराए गए प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर शामिल किए गए हैं। इसलिए प्रश्नों व उत्तरों का मिलना करने के बाद ही अपत्तियां दें। कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव डॉ भागचंद बधाल ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र में किसी भी प्रश्न के उत्तर के दिए गए विकल्पों का क्रम भी अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र के विकल्पों में अलग क्रम में हो सकता है। अभ्यर्थी मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या और उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करें। अभ्यर्थी को प्रत्येक आपत्ति पर निर्धारित ₹100 का शुल्क देना होगा और अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी का इस्तेमाल करते हुए आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। ये आपत्ति 3 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच केवल एक बार ही ली जाएगी. आपत्तियों के लिए पोर्टल पर स्टैंडर्ड ऑथेंटिक पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाइन संलग्न करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अरविंद केजरीवाल की ईडी रिमांड एक अप्रैल तक बढ़ी खेलो इण्डिया जूनियर वूमेन सीरीज राउण्ड-2 में राजस्थान के तैराकों का शानदार प्रदर्शन