उदयपुर। देश के 500 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य किए जा रहे इनमे अजमेर मण्डल का प्रमुख स्टेशन उदयपुर भी शामिल है 7 योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों पर वाणिज्यिक गतिविधियों मे भी वृद्धि की जाएगी 7इसी कड़ी मे उदयपुर स्टेशन पर भी वाणिज्यिक गतिविधियां बढ़ेंगी 7 छोटे/मध्यम अथवा बड़े उद्यमी स्टेशन पर मल्टी ब्रांड स्टोर, ग्रॉसरी स्टोर, रेस्टोरेंट, होटल, व फूड प्लाज़ा शुरू कर सकते है 7 इस हेतु इच्छुक व्यवसायी उदयपुर सिटी स्टेशन पर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक(ए आर ओ) कार्यालय उदयपुर स्टेशन अथवा मंडल कार्यालय अजमेर कि वाणिज्य शाखा में संपर्क कर सकते हैं7वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अजमेर श्री सुनील कुमार महला के अनुसार उदयपुर स्टेशन की सेकंड एंट्री पर बहुत बड़ी बिल्डिंग का निर्माण किया गया है इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा कुछ फिनिशिंग संबंधित कार्य बाकी है। यह बिल्डिंग मैंन रोड से कनेक्ट है जहां समुचित पार्किंग की व्यवस्था भी है 7इस बिल्डिंग के प्रथम तल पर वाणिज्य गतिविधियां शुरू करने हेतु स्थान उपलब्ध है। उदयपुर स्टेशन व आसपास के व्यवसायी जो यहां व्यवसाय हेतु स्थान लेना चाहे वे आमंत्रित हैं7 रेलवे की नियम व शर्तों के अनुसार उन्हें यहाँ स्थान उपलब्ध कराया जाएगा 7 द्वितीय प्रवेश द्वार पर स्थित इस बिल्डिंग में वाणिज्य गतिविधियां जैसे मल्टी ब्रांड स्टोर, ग्रॉसरी स्टोर, कोचिंग संस्थान, होटल, लॉन्ज, रेस्टोरेंट कम डाइनिंग हॉल, फूड कोर्ट, रिटेल कियोस्क जैसे व्यवसाय किए जा सकते हैं। उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के अन्य कार्य भी तीव्र गति से जारी है जो की शीघ्र पूर्ण किए जाने की संभावना है 7उदयपुर स्टेशन रि-डेवलपमेंट का यह कार्य 304.08 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। बिल्डिंग में आरसीसी फ्रेम व बेसमेंट का संरचनात्मक कार्य पूर्ण कर लिया गया है और फिनिशिंग का कार्य जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लघु उद्योग भारती ने शोभागपुरा सरकारी विद्यालय में किया कंप्यूटर सिस्टम भेंट ऋषभदेव में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, 202 mm पानी बरसा, गंभीरी बांध पर चली चादर, उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर तीन-तीन फीट पानी, लगा जाम