24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। ईवीएम की हैकिंग के बारे में कथित रूप से झूठी खबरें फैलाने के लिए राहुल गांधी, ध्रुव राठी, उद्धव ठाकरे के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शिवसेना यूटीबी नेता उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राउत और यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ कथित रूप से विचाराधीन मामले में हस्तक्षेप करने के लिए अवमानना कार्यवाही की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका में बताया गया है कि राहुल गांधी और अन्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ’एक्स’ पर समाचार पत्र ’मिड-डे’ की स्टोरी पोस्ट की, जिसमें शिंदे गुट के शिवसेना नेता रवींद्र वायकर के परिवार के सदस्यों द्वारा कथित रूप से म्टड हैकिंग के लिए एफआईआर दर्ज किए जाने की बात कही गई। याचिका में दावा किया गया कि उक्त समाचार तथ्यात्मक रूप से गलत था और समाचार पत्र ने इसके लिए माफी भी मांगी। हालांकि, प्रतिवादियों ने इस मुद्दे के बारे में झूठी खबरें बनाना जारी रखा। याचिकाकर्ता ने प्रतिवादियों के खिलाफ “झूठी कहानियां और षड्यंत्र के सिद्धांत फैलाकर और जांच तथा कानून की उचित प्रक्रिया में हस्तक्षेप करके उनकी अत्यधिक गैरकानूनी गतिविधियों” के लिए कार्रवाई करने की मांग की। याचिका में आरोप लगाया गया कि ध्रुव राठी और अन्य प्रतिवादी लंबित जांच और विचाराधीन मामलों को पूर्वाग्रहित करने के लिए झूठी कहानियां और षड्यंत्र के सिद्धांत बनाने के आदी हैं। इसमें आरोप लगाया गया कि वे अपने “गुप्त उद्देश्यों” की पूर्ति के लिए अलग-अलग धारणाएं बनाकर लोगों को गुमराह करने और नागरिकों को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कलेक्टर ने टीचर को कैंडी क्रेश सागा खेलते पकड़ा, मोबाइल हिस्ट्री देखी तो रह गए हैरान, तुरंत कर दिया सस्पेंड पूर्व अग्निवीरों को बीएसएफ व सीआईएसएफ में 10 परसेंट आरक्षण, पहले बैच के लिए आयु सीमा में 5 साल की छूट भी, फिजिकल टेस्ट से भी राहत