24 न्यूज अपडेट.नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में दर्दनाक हादसा हो गयां। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और गूगल मैप की वजह से एक कार फरीदपुर थाना क्षेत्र के खल्लपुर इलाके मेंआधे-अधूरे पुल से नीचे गिर गई। 2 भाइयों समेत 3 युवकों की मौत हो गई। रविवार को तीनों गूगल मैप के सहारे कार से फर्रुखाबाद जा रहे थे। लोकेशन के हिसाब से चल रहे युवक पुल पर पहुंच गए। कोहरे के कारण पुल समझ में नहीं आया और कार रामगंगा नदी में गिर गई। गांववालों ने नदी में कार गिरी देखकर पुलिस को बतायां तो पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला। कार में शव फंसे गए व खून बिखर गया। पुलिस ने बताया कि कार में फर्रुखाबाद की लोकेशन चालू थी। मैप गलत डायरेक्शन में ले गया व तीन जनों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। रविवार सुबह आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को नदी से बाहर निकलवाया। रविवार सुबह की घटना बताई जा रही है। कार पुल से करीब 50 फीट नीचे सीधे रेत पर कार जा गिरी। कार रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पड़े पुल से गाड़ी नीचे जा गिरी। गाड़ी में मैनपुरी निवासी कौशल और फर्रुखाबाद के विवेक कुमार और अमित सवार थे। गाड़ी दातागंज की ओर से गूगल मैप के सहारे आ रही थी। लोगों का कहना है कि सेतु निगम की लापरवाही से तीनों युवकों की मौत हुई है। जब पुल निर्माणाधीन था तो वहां पर बैरिकेडिंग क्यों नहीं की गई? अगर वहां पर बैरिकेडिंग की जाती तो इस हादसे को होने से रोका जा सकता था। ऐसे में सेतु निगम और जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही ने आज तीन युवकों की जान ले ली है।लोगों का कहना है कि कार जब राम गंगा में गिरी तो तेज धमाका हुआं खेतों में मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को फोन किया। कार सवारों ने मौके पर ही दम तोड दिया। आईडी कार्ड से शिनाख्त हुई। विवेक और अमित सगे भाई थे जो कि फर्रुखाबाद के गांव इमादपुर के रहने वाले थे। सब वैगनआर कार में शादी में शामिल होने जा रहे थे। सिक्योरिटी एजेंसी के लिए काम करते थे। अमित गुरुग्राम में सिक्योरिटी कंपनी चलाते है।ं इसी में अजीत फील्ड ऑफिसर थे। नितिन ओला में गाड़ी चलाते थे मगर यह गाड़ी उनकी खुद की थी। विवेक के भाई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कार सवार मेरी बेटी की शादी में आ रहे थे। इन लोगों ने गूगल मैप लगाया। गूगल ने रास्ता सही नहीं बताया। कार 50 फीट नीचे गिर गई। कार में मेरे दो चचेरे भाई थे और उनका दोस्त था। उनके नाम अजीत, नितिन और अमित हैं।बाढ़ में बह गया था आधा पुलबताया जा रहा है ये हादसा जीपीएस नेविगेशन के चलते हुआ है। बाढ़ के चलते पुल का अगला हिस्सा नदी में बह गया था। उसी का निर्माण कार्य चल रहा है। पुल अधूरा था, यहां वाहन ने गुजरें इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। बताया जाता है कि वहां कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा हुआ था। न ही वहां बैरिकेड किया गया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ये क्या किया गुरू: नीम-हल्दी से कैंसर के इलाज के सिद्धू के दावे को टाटा कैंसर हॉस्पिटल व 262 ऑन्कोलॉजिस्ट ने किया खारिज संविधान की प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्ष-समाजवादी शब्द हटाने की मांग खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- ये शब्द बुनियादी ढांचे का हिस्सा