जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक

24 News Update उदयपुर, 20 अप्रैल।
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के प्रति पूर्ण गंभीरता बरती जाए। अधिकारी खुद को परिवादी की जगह पर रखकर उसके अनुरूप संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रकरणों का निस्तारण करें, ताकि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को वास्तविक राहत मिल सके।

जिला कलक्टर श्री अग्रवाल सोमवार शाम को जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर विभाग एवं अधिकारीवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक अधिकारी से मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायतों की मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी संपर्क पोर्टल पर उन्हें आवंटित परिवेदनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ एवं विभिन्न आयोग स्तर पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हाल ही आयोजित जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति के प्रकरणों तथा जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा बजट घोषणाओं की प्रगति पर भी चर्चा करते हुए कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, गिर्वा एसडीएम अवुला सांईकृष्ण, युडीए सचिव हेमेंंद्र नागर, जिला परिषद सीईओ विरमाराम सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सरकार की योजनाओं का बेहतर ढंग से हो क्रियान्वयन
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने सोमवार शाम को कलक्ट्रेट मिनी सभागार में विभिन्न बैठकें लेते हुए अधिकारियों को राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कराते हुए पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने हरियालो राजस्थान अभियान की बैठक लेते हुए विभागवार आवंटित लक्ष्यों, मानसून प्रारंभ होने के साथ पौधरोपण को लेकर पूर्व तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महेदय के निर्देशानुसार प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएं। इसी प्रकार जिला कलक्टर ने डीएमएफटी की बैठक लेते हुए अब तक स्वीकृत, पूर्ण व प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को बकाया कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने, नव स्वीकृत कार्यों की तकनीकी स्वीकृतियां जारी करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर श्री अग्रवाल ने पैरोल समिति तथा डिस्ट्रिक्ट लेवल नारको कॉर्डिनेशन सेंटर की भी बैठक लेते हुए जरूरी निर्देश प्रदान किए। इसके अलावा 20 सूत्री कार्यक्रम की भी समीक्षा बैठक ली। बैठक में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, एएसपी लखमनराय राठौड़, अंजना सुखवाल, उप वन संरक्षक मुकेश सैनी, उप वन संरक्षक वन्यजीव यादवेंद्रसिंह चुण्डावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

गैस वितरण समिति की बैठक
राजस्थान सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नीति, 2025 के तहत जिला गैस वितरण समिति की बैठक सोमवार शाम जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढावा देने व वायु प्रदूषण में कमी लाने,घरेलू, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में पीएनजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, परिवहन क्षेत्र में सीएनजी के उपयोग को प्रोत्साहित करने, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश आकर्षित कर आर्थिक विकास को गति देने पर चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने पाईपलाईन बिछाने के कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही सीएनजी स्टेशन स्थापना हेतु संभावित स्थलों के चिन्हीकरण पर भी चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्य सचिव खनि अभियंता आसिफ अंसारी सहित संबंधित अधिकारी व हितधारक उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading