24 News Update वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 1 अक्टूबर 2025 से ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाइयों पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला अमेरिकी दवा उत्पादन बढ़ाने और विदेशी सप्लाई चेन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। ट्रम्प ने कहा— “महामारी ने दिखा दिया कि सप्लाई चेन टूटने पर दवाइयों की भारी कमी हो सकती है। अब हम अपनी फार्मा सप्लाई चेन को सुरक्षित करेंगे।”जेनेरिक दवाओं को छूटभारत, जो दुनिया का सबसे बड़ा जेनेरिक दवा निर्यातक है, को राहत मिली है। जेनेरिक दवाओं को इस टैरिफ से बाहर रखा गया है। आंकड़ों के अनुसार, 2024 में भारत ने केवल अमेरिका को ही 8.73 अरब डॉलर (करीब 77 हजार करोड़ रुपये) की दवाइयां निर्यात की थीं, जो भारत के कुल दवा निर्यात का 31% है। अमेरिका में लिखी जाने वाली हर 10 में से 4 दवाइयां भारतीय कंपनियों की होती हैं। जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं से 80–90% सस्ती होती हैं, इसी कारण अमेरिकी हेल्थकेयर सिस्टम उन पर काफी हद तक निर्भर है।भारत पहले से झेल रहा है 50% टैरिफगौरतलब है कि 27 अगस्त 2025 से अमेरिकी प्रशासन भारत से आने वाले कपड़े, जेम्स-ज्वेलरी, फर्नीचर और सी-फूड पर 50% टैरिफ लगा चुका है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के मुताबिक, यह कदम भारत के ₹5.4 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट को प्रभावित कर सकता है और डिमांड में 70% तक गिरावट आ सकती है।अन्य उत्पादों पर भी असरकिचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटी पर 50% टैरिफअपहोल्स्टर्ड (गद्देदार) फर्नीचर पर 30% टैक्सबड़े ट्रकों पर 25% टैरिफ, ताकि अमेरिकी कंपनियां जैसे पीटरबिल्ट, केनवर्थ, फ्रेटलाइनर और मैक ट्रक्स को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाया जा सकेब्रांडेड बनाम जेनेरिक दवाब्रांडेड दवा: ओरिजिनल रिसर्च पर आधारित, 20 साल तक पेटेंट सुरक्षित, कीमत ऊंची।जेनेरिक दवा: पेटेंट खत्म होने के बाद बनाई जाती है, रिसर्च लागत नहीं; ब्रांडेड से 80–90% सस्ती।➡️ भारत के लिए राहत की बात यह है कि जेनेरिक दवाएं अमेरिकी टैरिफ से बची हैं, लेकिन अन्य सेक्टरों पर लगातार बढ़ते टैक्स से भारतीय निर्यातकों की चिंता गहराई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 News Update 24 09 2025 Epaper-158 ई-पेपर पढ़ने के लिये लिंक को ओपन कर PDF डाउनलोड करें भाई साहब हैं तो मुमकिन है : चंडीगढ़ में उदयपुर से गई नई रेल सेवा का महामहिम कटारिया किया स्वागत