24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर. प्रदेश के किसान अब विदेशी तकनीक के गुर सीखकर कृषि क्षैत्र की नई ऊंचाइयों को छुएंगे । विदेशों में होने वाली हाइटेक खेती के गुर सीखने के लिए प्रदेश के किसान अब विदेश में भ्रमण करने जाएंगे। नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत होने वाले भ्रमण के लिए प्रदेश के दस कृषि संभागों से किसानों का चयन किया जाएगा। भ्रमण के लिए खेती और डेयरी में विशेष उपलब्धि के लिए पहचान बनाने वाले समानित किसानों का चयन किया जाएगा। अच्छी बात है कि चयन के लिए किसान खुद राजकिसान साथी पोर्टल पर सितबर माह तक आवेदन कर सकेंगे। प्रोग्राम के प्रथम चरण के चयन के लिए सभी जिलों के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है।सहायक निदेशक, कृषि विभाग सलूंबर घोश मोहम्मद ने बताया कि चयनित किसान का एफपीओ का सदस्य होना जरूरी है। वहीं 50 साल से कम आयु वाला पात्र किसान का पासपोर्ट धारक होना जरूरी है। किसान पिछले दस साल से अपने नाम एक हैक्टेयर भूमि में खेती कर रहा हो। पशुपालन क्षेत्र से जुड़ा होने पर संबंधित का हाइटेक तरीके से दस साल से किसी भी डेयरी से जुड़ा होने सहित कई शर्त शामिल की गई हैं। भ्रमण के दौरान किसान कम भूमि और कम पानी में पॉलीहाउस व ऑफ सीजन में बेहतर खेती व पशुपालन करने के तरीके सीखेंगे। पूर्व में राजस्थन के किसान इजराइल में तकनीकी प्रशिक्षण हासिल करने गए थे। शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तह सीकर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, गंगानगर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर से डेयरी और कृषि क्षेत्र के किसानों का चयन किया जाना है। इसके लिए गाइडलाइन मिल गई है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कृष्ण वृद्ध जन सेवा संस्थान के पंजीकृत गरीब असहाय अनाथ महिला पुरुषों को खाद्य सामग्री वितरण उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का नाथद्वारा में किया स्वागत प्रदेश के चहुंमुखी विकास में मिल का पत्थर साबित होगा बजट 2024-25 : उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी बजट में राजसमंद जिले के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं