Site icon 24 News Update

अब हमारे किसान विदेशों में सीखेंगे खेती की नई तकनीक,नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत होगा किसानों का चयन

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर. प्रदेश के किसान अब विदेशी तकनीक के गुर सीखकर कृषि क्षैत्र की नई ऊंचाइयों को छुएंगे । विदेशों में होने वाली हाइटेक खेती के गुर सीखने के लिए प्रदेश के किसान अब विदेश में भ्रमण करने जाएंगे। नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत होने वाले भ्रमण के लिए प्रदेश के दस कृषि संभागों से किसानों का चयन किया जाएगा। भ्रमण के लिए खेती और डेयरी में विशेष उपलब्धि के लिए पहचान बनाने वाले समानित किसानों का चयन किया जाएगा। अच्छी बात है कि चयन के लिए किसान खुद राजकिसान साथी पोर्टल पर सितबर माह तक आवेदन कर सकेंगे। प्रोग्राम के प्रथम चरण के चयन के लिए सभी जिलों के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है।
सहायक निदेशक, कृषि विभाग सलूंबर घोश मोहम्मद ने बताया कि चयनित किसान का एफपीओ का सदस्य होना जरूरी है। वहीं 50 साल से कम आयु वाला पात्र किसान का पासपोर्ट धारक होना जरूरी है। किसान पिछले दस साल से अपने नाम एक हैक्टेयर भूमि में खेती कर रहा हो। पशुपालन क्षेत्र से जुड़ा होने पर संबंधित का हाइटेक तरीके से दस साल से किसी भी डेयरी से जुड़ा होने सहित कई शर्त शामिल की गई हैं। भ्रमण के दौरान किसान कम भूमि और कम पानी में पॉलीहाउस व ऑफ सीजन में बेहतर खेती व पशुपालन करने के तरीके सीखेंगे। पूर्व में राजस्थन के किसान इजराइल में तकनीकी प्रशिक्षण हासिल करने गए थे। शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तह सीकर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, गंगानगर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर से डेयरी और कृषि क्षेत्र के किसानों का चयन किया जाना है। इसके लिए गाइडलाइन मिल गई है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Exit mobile version