24 न्यूज अपडेट उदयपुर। सरकार की ओर से अग्निपथ योजना में बदलाव की कल खूब खबरें वाट्सएप पर चली थी व मैसेज में कहा गया था कि अब चुनावों के बाद सबसे पहले इसमें बदलाव किया जा रहा है व इसे पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। इस बीच आज इस योजना को फिर से शुरू करने की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर चल रहे इस आशय के संदेश को फर्जी बताया गयां। पीआईबी की ओर से सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रेस सूचना ब्यूरो ने अपने एक्स हैंडल पर स्पष्ट किया, “एक फर्जी व्हाट्सएप संदेश में दावा किया गया है कि अग्निपथ योजना को कई बदलावों के साथ समीक्षा के बाद ’सैनिक सम्मान योजना’ के रूप में फिर से शुरू किया गया है, इसमें सेवा की अवधि को बढ़ाकर 7 साल करना, 60 प्रतिशत स्थायी कर्मचारी और बढ़ी हुई आय शामिल है… भारत सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।“ आपको बता दें कि अग्निपथ योजना की आलोचना इसके लागू होने के साथ ही हो रही थी। विपक्ष ने लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान आक्रामक रूप से इसे मुद्दा बनाया था जिसका उसे लाभ भी हुआ। अग्निपथ योजना एक “टूर ऑफ़ ड्यूटी स्टाइल“ योजना है, जिसे सितंबर 2022 में सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं में कमीशन प्राप्त अधिकारियों से नीचे के रैंक के सैनिकों की केवल चार साल की भर्ती के लिए लागू किया गया था। इस प्रणाली के तहत भर्ती किए गए कर्मियों को अग्निवीर कहा जाता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीषण हादसा : मालवा का चौरा पुलिया पर चल रहे लोगों पर पलटा डंपर, 4 की मौत, ट्रेलर के ब्रेक फेल हुए, डंपर से टकराया, 1 गंभीर घायल, एसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर……….(खबर लगातार अपडेट की जा रही है) कारगिल विजय के पूरे हुए 25 साल,युद्ध के नायकों, दिग्गजों और वीर नारियों को नमन करने बाइक पर पहुंची रणबांकुरों की टीम