जयपुर (मनोज शर्मा): अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि), महिला प्रकोष्ठ, जयपुर इकाई की ओर से पत्रकार कॉलोनी के राज आंगन रिसोर्ट में भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जयपुर जिलाध्यक्ष अंजू शर्मा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में 400 से ज्यादा मातृशक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में सुबोध कन्या महाविद्यालय, सांगानेर की प्राचार्या डॉ.यदु शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंतिमा इंदौरिया एवं वरिष्ठ आरएएस पंकज ओझा ने अपना कीमती समय निकाल कर आयोजन में शिरकत की। दिल्ली से पधारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शर्मा एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा एवं बहरोड़ टीम व युवा प्रकोष्ठ से जयपुर अध्यक्ष केशव शर्मा, जयपुर जिलाध्यक्ष लव शर्मा, संस्था में अपनी महती भूमिका निभाने वाले भामाशाह एवं राष्ट्रीय सचिव अशोक सिखवाल, बहरोड़ संरक्षक भगवान राजपुरोहित तथा जयपुर जिलाध्यक्ष विमल शर्मा का विशेष योगदान रहा। फागोत्सव में श्याम भजन एवं अन्य कई प्रकार के प्रतिभागियों के लक्की ड्रा निकाले गये तथा आये हुये अतिथिगण, राष्ट्रीय पदाधिकारी व भामाशाहों का सम्मान किया गया। जयपुर जिले में जिलाध्यक्ष अंजू शर्मा ने काफी लंबे समय से संगठन से जुडी सक्रिय महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये, जिसमे जयपुर (ग्रेटर) के अध्यक्ष का पद इंदु गोगी शर्मा को दिया गया। राष्ट्रीय स्तर पर भी नियुक्तियां की गई, जिसमे राष्ट्रीय सह प्रभारी के पद पर बीकानेर से प्रीति पाण्डेय एवं प्रदेश महासचिव (संगठन) के पद पर झुंझुनू से सरोज शर्मा शामिल हैं।संगठन के साथ इस कार्यक्रम में कुछ मातृशक्ति ने पूर्ण सहयोग किया और अपना दिन रात एक कर दिया, जिसमे आस्था वशिष्ठ, लीना भारद्वाज, एंकर लक्ष्मी शर्मा, हर्षिता शर्मा, प्रियंका शर्मा, सुमित्रा, नेहा दीक्षित, प्रीति वशिष्ठ, प्रीति भाभरा, अंजू भारद्वाज, इंदु गोगी शर्मा, कीर्ति एवं प्रीति पाण्डेय मुख्य हैं तथा कार्यक्रम में अलका शर्मा, अपर्णा शर्मा, डॉ.चन्द्रकला शर्मा, सुमन शर्मा एवं विधु शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके अतिरिक्त समस्त मातृशक्ति का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा:आज रात से प्रदेश के 30 टोल प्लाजा पर करना होगा 10% तक ज्यादा भुगतान 4000 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा सोना लूटने वाली ईरानी गैंग का सरगना