24 न्यूज़ अपडेट राजसमंद. 18 जून। जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन लेकर सभी विभागों से संबंधित योजनाओं, विकास कार्यों, लक्ष्यों आदि की समीक्षा की। बैठक में एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, एसडीओ अर्चना बुगालिया सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलक्टर डॉ. भंवरलाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर लेवल 1 से 3 पर दर्ज सभी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता की शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेते हुए और उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए। कलेक्टर ने सभी विभागों को ई-फाइल सिस्टम पर पेंडिंग फाइलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी लंबित फाइलों की समीक्षा कर उन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाए ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने विभागवार लंबित ई फ़ाइलों की समीक्षा की। 

विभागीय लक्ष्यों की करें नियमित समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में चल रहे योजनाओं और परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करें और समयसीमा के भीतर उन्हें पूरा करें। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय और सहयोग रखें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करें ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्यों की प्रगति की नियमित रिपोर्टिंग करें और किसी भी समस्या या अड़चन की जानकारी तुरंत दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है और इसके लिए सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। 

योग दिवस में आमजन की अधिकाधिक भागीदारी हो 

कलक्टर डॉ. भंवरलाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर भी बैठक में समीक्षा की। बैठक में कार्यक्रम से जुड़े विभागों के अधिकारी, योग प्रशिक्षक और अन्य संबंधित व्यक्तियों ने भाग लिया। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए समर्पित प्रयास किए जाएं। आयुर्वेद उप निदेशक डॉ मुख्यतार सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तर, ब्लॉक स्तर और ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप उद्यान (जेके गार्डन) में सुबह 7 से 8 बजे तक होगा। कलक्टर ने नगर परिषद आयुक्त से कहा कि आयोजन स्थल को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि योग दिवस के महत्व और आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी इसमें अवश्य भाग लें और दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता तभी होगी जब आमजन इसमें भाग लेगा। आयुर्वेद उपनिदेशक मुख्यतार सिंह ने सभी को आश्वस्त किया कि योग दिवस के आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी मिलकर इसे सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

श्रमिकों को ई-श्रम से जोड़ें

कलेक्टर डॉ. भंवरलाल ने ई-श्रम कार्ड पंजीयन और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक असंगठित श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए ताकि वे योजनाओं और अन्य लाभों का फायदा उठा सकें। कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे इस योजना का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार करें और लोगों को इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दें। कलक्टर ने श्रम कल्याण अधिकारी उमेश राएका से दोनों योजनाओं में अब तक हुई प्रगति को लेकर पूछा। सभी विभागों को पंजीयन में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading