24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर की एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी ने राजकीय पशु वासुदेव नाम के ऊँट का किया धनतेरस के दिन रेस्क्यू पर जान नहीं बचा पाए। बताया गया कि ईसवाल घसियार हाईवे से वासुदेव नाम के ऊँट की कंप्लेंट सोसायटी के पास आई। जो बीमार और घायल अवस्था में रोड के बीच बैठा हुआ था। संस्था ने तुरंत क्रेन और ट्रक की व्यवस्था की और डॉक्टर की मदद से उसको पेनरिलिफ इंजेक्शन लगवाया ताकि वह आराम से जोधपुर पहुँच सकें। क्रेन की मदद से वासुदेव को उठा कर ट्रक में रखा और उसे जोधपुर के लिए रवाना किया रास्ते में उसके खाने पीने की भी व्यवस्था भी की गयी मगर दुखद बात यह रही कि वासुदेव ऊँट की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। प्रयासों के बाद भी उसको नहीं बचा सके। एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी ने सभी से निवेदन किया है कि अगर आप किसी जानवर को पालते है तो आप उसका पूरा ध्यान रखें, ऐसा नहीं करें कि अगर पशु बीमार या घायल है तो आप उसे रोड पर छोड़ कर न चले जाएं। उसकी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटें। अगर वासुदेव ऊंट को समय पर इलाज मिल जाता तो जान बचा सकते थे पर उसका मालिक उसे बीच रास्ते में छोड़ कर चला गया। एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी संस्थापिका डॉ माला म_ा ने कहा कि पशुओं को प्रेमभाव से पालें और उनकी सेवा करे उन्हें दु:ख ना पहुँचाएं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.