24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन मन्दिर मे वैष्णव भक्तो ने प्रांगण के मध्य बहुत ही सुंदर आकर्षक गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति का निर्माण कर सजाया। जिसका शनिवार को प्रात: 11 बजे प्रथम इस्काॅन ब्रह्मचारी, दीक्षार्थी वैष्णव ने गोवर्धन जी की पूजा अर्चन कर आरती की। पश्चात सैकड़ो की सख्यां मे उपस्थित भक्तो ने परिक्रमा कर प्रणाम किया। इससे पूर्व हरिनाम संकीर्तन कर गोवर्धन कथा इस्काॅन अध्यक्ष मायापुर वासी प्रभु के श्रीमुख से श्रवणपान किया। प्रभु ने श्रृद्धालुओ को बताया कि किस तरह भगवान श्री कृष्ण ने कनिष्ठिका अंगुली मे गोवर्धन पर्वत को धारण कर इन्द्र के अहंकार का मर्दन कर वृन्दावन वासियो को भयंकर वर्षा से बचाया। कथा रसास्वादन के बीच मे भक्त गिरिराजधरण की जय, हरि बोल से मन्दिर गुंजायमान करते रहे। सात वर्षीय मानवी के जन्मदिन पर वजन के बराबर भगवत गीता का दान किया। भक्तो के हाथो से निर्मित 56 भोग धराकर, प्रसाद सभी भक्तो मे वितरित किया गया। इस बीच दिनभर दर्शनार्थ भक्तो का तांता लगा रहा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.